The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Backlash Over Ranbir Kapoor Ramayana VFX? Namit Malhotra Respond: This Is Just the Beginning

'रामायण' टीज़र के VFX पर ट्रोल हुए, तो मेकर्स ने कहा- "अभी तो केवल शुरुआत है"

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि वो लोगों के रिस्पॉन्स और फ़ीडबैक को बेहद ध्यान से सुन रहे हैं.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:16 PM IST)
ranbir kapoor, namit malhotra,
'रामायण' का VFX ऑस्कर विनिंग कंपनी D-NEG ने तैयार किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के पहले टीज़र को इंटरनेट पर लोगों का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला है. कई लोगों ने इसके प्रोडक्शन और स्केल की तारीफ़ की. वहीं कई इसके VFX की क्वालिटी पर सवाल उठाने लगे. ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज़ किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वो लोगों के रिस्पॉन्स और फीडबैक को बेहद ध्यान से सुन रहे हैं. और उसके आधार पर सुधार करेंगे. मगर ये टीज़र अभी ‘रामायण’ की शुरुआत भर है.

टीज़र पर लोगों के रिएक्शन पर बात करते हुए नमित ने कहा,

"पिछले कुछ दिनों में जो रिस्पॉन्स मिला है, वो सच में बहुत ज़्यादा ओवरवेल्मिंग, प्रेरक और विनम्र करने वाला रहा है. दुनियाभर में इतने लोगों के दिलों को राम की कहानी आज भी छू रही है, ये देखकर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है. मैं सारी बातचीत, आप सबके उत्साह और फीडबैक को चेरिश कर रहा हूं. ये एक ऐसी कहानी है, जो अरबों लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसलिए ये पूरी सावधानी डिज़र्व करती है."

नमित ने कहा कि 'रामायण' प्रोजेक्ट पर हजारों लोग काम कर रहे हैं. उन सबको इसकी महत्ता मालूम है. वो लिखते हैं,

"हज़ारों आर्टिस्ट्स और कोलैबोरेटर्स पूरी लगन और जुनून के साथ इस काम में लगे हुए हैं. वो आगे बढ़कर हर डिपार्टमेंट में अपना बेस्ट काम करने को लेकर बहुत उत्साहित और ऊर्जा से भरे हुए हैं. हम आपकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं. पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं और इसमें अपना जी-जान लगा रहे हैं. ये सब इसलिए ताकि रामायण को उस सम्मान के साथ प्रेजेंट किया जा सके, जिसकी वो हकदार है.”

अपनी बात पूरी करते हुए नमित लोगों को याद दिलाते हैं कि 'रामायण' पर सबका हक़ है. वो इसी भावना और ज़िम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा - "अब तक आपने जो देखा, वो सिर्फ शुरुआत है." उन्होंने बताया कि वो इस दीपावली 'रामायण' को बड़ी स्क्रीन पर लाने में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं. 

इस प्रोजेक्ट का टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये का है. फिल्म का पहला पार्ट दीपाली 2026 और दूसरा पार्ट दीपावली 2027 में रिलीज़ होगा. फिल्म के दोनों ही पार्ट्स को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और यश जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

वीडियो: 'रामायण' के टीज़र पर ही विवाद हो गया, डायरेक्टर संजय गुप्ता के पोस्ट पर लोग क्यों भड़के?

Advertisement

Advertisement

()