The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Backlash Over Obscene Song Sarke Chunar Teri Sarke, Nora Fatehi Make Allegations Against the Director?

अश्लील गाने पर बैकलैश मिला तो नोरा फतेही ने डायरेक्टर पर क्या आरोप लगा दिए?

नोरा ने कहा, "3 साल पहले शूट हुआ था गाना. न हिंदी वर्ज़न का पता था, न लिरिकल वर्ज़न का." संजय दत्त के साथ बनी अपनी AI इमेजेज देख वो खुद हैरान रह गईं.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:14 PM IST)
nora fatehi, sarke chunar teri sarke,
KD फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

कन्नड़ा फिल्म ‘KD’ के वल्गर गाने Sarke Chunar Teri Sarke को सोशल मीडिया से लेकर संसद तक खूब लताड़ा जा रहा है. इसमें फीचर हुईं Nora Fatehi को भी खूब बैकलैश मिला. मगर अब उन्होंने पूरे मसले पर अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ा में फिल्माया गया था. तब उन्हें इसका मतलब नहीं पता था. नोरा का आरोप है कि डायरेक्टर Prem ने उनसे पूछे बिना ही इसका हिंदी वर्जन रिलीज़ दिया है.

नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज के ज़रिए अपनी सफाई दी है. उनके मुताबिक, उन्होंने तीन साल पहले ये गाना इसलिए किया था क्योंकि इसमें संजय दत्त जैसे बड़े स्टार थे. मगर कन्नड़ा वर्जन को करते हुए उन्हें इसका मतलब नहीं पता था. वो कहती हैं,

“जब मैं गाने की शूटिंग कर रही थी, तो मुझे उसका मतलब समझने के लिए फिल्ममेकर प्रेम के भरोसे रहना पड़ा था. वो मुझे गाने का ट्रांसलेशन बताते थे और उसी के हिसाब से मैं काम कर रही थी. जब उन्होंने मुझे इसका मतलब समझाया, तब उसमें कुछ भी गलत या अश्लील नहीं लगा था. मुझे कन्नड़ा नहीं आती. इसलिए मैं पूरी तरह डायरेक्टर की बात पर भरोसा कर रही थी. बाद में उन्होंने इस गाने का हिंदी वर्जन बना दिया. तब उसमें ऐसे शब्द डाल दिए गए, जो काफी गलत और आपत्तिजनक हैं. इसके बारे में मुझे पहले से कोई जानकारी नहीं थी. न ही उन्होंने ऐसा करने से पहले मुझसे पूछा था. ”

नोरा का आरोप है कि मेकर्स ने गाने में उनकी और संजय दत्त की आपत्तिजनक AI तस्वीरों का इस्तेमाल किया था. वो कहती हैं,

“जब मुझे लॉन्च इवेंट के लिए बुलाया गया, तो मैं वहां बैठकर गाने का कन्नड़ा वर्जन देख रही थी. सबसे पहले मुझे इसी बात से बड़ी दिक्कत हुई कि उन्होंने लिरिकल वर्जन बनाते समय मुझसे कोई परमिशन नहीं ली थी. उन्होंने मेरी ऐसी तस्वीरें इस्तेमाल कीं जो देखने में अच्छी नहीं लग रही थीं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं अपनी हर तस्वीर को खुद अप्रूव करती हूं. लेकिन KD फिल्म के मेकर्स ने मुझसे पूछे बिना ही ये लिरिकल वर्जन रिलीज कर दिया. फिर उन्होंने मेरी और संजय दत्त की ऐसी तस्वीरें बनाईं, जो AI से तैयार की गई थीं. मैं पहले से AI के खिलाफ हूं. इसलिए गाना देखकर मैं और भी ज्यादा परेशान हो गई. जो कुछ मैंने वहां देखा, उससे मैं इवेंट में ही काफी इरिटेटेड महसूस कर रही थी.”

नोरा की मानें तो उन्होंने तब मेकर्स के खिलाफ़ आवाज़ इसलिए नहीं उठाई क्योंकि वहां मीडिया और दूसरे फिल्ममेकर्स भी मौजूद थे. मगर बाद में उन्होंने खुद को तुरंत उस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था. फिर जब उन्होंने गाने का हिंदी वर्जन सुना, तो डायरेक्टर प्रेम से तुरंत शिकायत की. नोरा का कहना है कि उन्होंने मेकर्स को पहले ही इसे मिलने वाले बैकलैश के लिए सचेत किया था. लेकिन वो फिर भी नहीं माने और एक्ट्रेस की इमेज को दांव पर लगा दिया. इसी वजह से नोरा ने इस फिल्म या इसके गाने को प्रमोट नहीं किया है. बता दें कि यूट्यूब पर 'सरके चुनर तेरी सरके' को लिखने का श्रेय रकीब आलम को दिया गया है. इसलिए इस पूरे विवाद का ठीकरा उनके सिर फूट रहा है. मगर वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने जानकारी दी कि ये गाना ओरिजिनली कन्नड़ा वर्जन में डायरेक्टर प्रेम ने ही लिखा था. हालांकि लोगों के विरोध के बाद मेकर्स ने यूट्यूब से इसे डिलीट कर दिया है.

वीडियो: नोरा फतेही का गाना डिलीट हुआ, लेकिन मेकर्स ने खेल कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()