The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Baby John faces stiff box office competition with Allu starrer Pushpa 2

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की वजह से फ्लॉप हो सकती है वरुण की 'बेबी जॉन'?

Atlee के प्रेजेंटेशन से लेकर Salman Khan का कैमियो भी Baby John को Pushpa 2 से बचाता नज़र नहीं आ रहा.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024, 08:08 PM IST)
pushpa 2, baby john,
'पुष्पा 2' की रिलीज़ को 20 से ज़्यादा दिन बीत चुके हैं. इसके बावजूद वो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

War 2 से निपटने के बाद Hrithik Roshan शुरू करेंगे अपनी सबसे बड़ी फिल्म Krrish 4 का शूट. दो पार्ट्स में बनेगी Vijay Deverakonda की बहुप्रतीक्षित फिल्म VD12. और Allu Arjun की Pushpa 2 ने Varun की Baby John की कमाई को जबरदस्त झटका दिया है. ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे चलें- 

# 'वॉर 2' के बाद 'कृष 4' का शूट शुरू करेंगे ऋतिक!

ऋतिक रौशन फिलहाल 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का शूट अप्रैल 2025 तक खत्म हो जाएगा. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर 2' से फारिग होने के बाद ऋतिक 'कृष 4' का शूट शुरू करेंगे. 'कृष 4' 2025 की गर्मियों में फ्लोर पर जाएगी. इसे मुंबई और यूरोप के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा. फिल्म को 'अग्निपथ' फेम करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे.

# अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने 'बेबी जॉन' को धो डाला

वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' ने टिकट खिड़की पर उम्मीद से कमज़ोर ओपनिंग ली थी. मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन उछाल आएगी. मगर ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा है. 'बेबी जॉन' ने पहले दिन 11. 25 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे. दूसरे दिन फिल्म गिरकर 5.13 करोड़ रुपए पहुंच गई. वहीं गुरुवार को 'पुष्पा 2' ने 9 करोड़ रुपए की कमाई की. इसे ऐसे देखा जा रहा है कि 'पुष्पा 2' के सिनेमाघरों में लगे होने की वजह से लोग 'बेबी जॉन' देखने नहीं जा रहे. 'पुष्पा 2' अब भी उनकी पहली पसंद बनी हुई है.

# विजय देवरकोंडा की VD 12 दो हिस्सों में बनेगी

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने करियर की 12वीं फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे VD 12 बुलाया जा रहा है. इस फिल्म को 'जर्सी' फेम गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही फिल्म में फिल्म के प्रोड्यूसर नागा वामसी ने बताया कि VD 12 दो फिल्मों की सीरीज़ होगी. मगर दोनों फिल्मों की कहानियां एक दूसरे से अलग होंगी.  

# फिर से थिएटर्स में रिलीज़ होंगी YJHD और 'सत्या'

रणबीर और दीपिका की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 3 जनवरी से सिनेमाघरों में री-रिलीज़ हो रही है. दूसरी तरफ राम गोपाल वरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनाउंस किया कि उनकी कल्ट फिल्म 'सत्या' भी री-रिलीज़ होगी. 'सत्या' 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी.

# यूएस में सर्जरी करवाने गए कन्नड़ा सुपरस्टार शिवा राजकुमार

कन्नड़ा फिल्मों के सुपरस्टार शिवा राजकुमार एक सर्जरी के लिए यूएस गए थे. उनकी फैमिली और डॉक्टर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में बताया गया कि राजकुमार वहां एक कैंसरस ब्लैडर की सर्जरी के लिए गए थे. जो कि सफल रही. अब उनकी हालत स्टेबल है और उनकी स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बुक माय शो पर इतनी टिकटें बेची कि गिनते-गिनते थक जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()