The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Babil Khan family issues statement over Bollywood bashing video naming Ananya Panday Shanaya Kapoor Arijit Singh

रोते हुए बाबिल खान ने बॉलीवुड को भला-बुरा कहा था, अब परिवार ने क्या सफाई दी?

Babil Khan ने अपने वीडियो में Ananya Panday, Shanaya Kapoor, Raghav Juyal और Arijit Singh जैसे कलाकारों के नाम भी लिए थे.

Advertisement
babil khan, ananya panday, irrfan, shanaya, arjun kapoor
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया.
pic
यमन
4 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

04 मई की सुबह से सोशल मीडिया पर Babil Khan के कुछ वीडियोज़ वायरल हो रहे थे. ये उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ से लिए गए थे जिन्हें सबसे पहले रेडिट पर शेयर किया गया. इन स्टोरीज़ में बाबिल बॉलीवुड को फेक बता रहे हैं. कह रहे हैं कि ये बहुत खराब जगह है. ऐसा कहते हुए वो रोने लगते हैं. एक स्टोरी में बाबिल फिल्म इंडस्ट्री से कुछ लोगों के नाम भी लेते हैं, जैसे Ananya Panday, Adarsh Gourav, Shanaya Kapoor, Arjun Kapoor, Siddhant Chaturvedi और Arijit Singh. इसके बाद ये कहा जाने लगा कि बाबिल इन लोगों को फर्ज़ी कह रहे हैं. इन पर आरोप लगा रहे हैं. हालांकि बाबिल ने अपनी स्टोरी में सिर्फ इन लोगों का नाम ही लिया. कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया.

बाबिल के वीडियो बाहर आने के बाद लोग कहने लगे कि उन्होंने जीतने भी लोगों का नाम लिया, उनसे वो परेशान थे. ऐसी बातें सोशल मीडिया अपर चलने लगीं. अब बाबिल के परिवार ने इस मामले पर एक स्टेटमेंट रिलीज़ किया. बाबिल की मां सुतपा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,

Embed

babil khan
बाबिल की टीम का स्टेटमेंट जिसे कुब्रा सैत ने भी शेयर किया.

इस स्टेटमेंट को सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल ने भी शेयर किया. सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर बाबिल की कुछ वीडियो क्लिप्स भी शेयर की जहां बाबिल कुछ लिख रहे हैं. सिद्धांत ने कहा कि इस घड़ी में वो बाबिल के साथ हैं.
 

 

वीडियो: दी सिनेमा अड्डा: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने कला, जूही चावला और फ्राइडे नाइट प्लान पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()