The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aziz Mirza talks about Aishwarya Rai in Shah Rukh Khan film Chalte Chalte, says it was unfortunate

शाहरुख-सलमान के झगड़े की वजह से ऐश्वर्या ने फिल्म छोड़ी थी, अब डायरेक्टर क्या बोले!

Shah Rukh Khan और Aishwarya Rai शूट कर रहे थे. तभी सेट पर Salman Khan पहुंच गए और उन्होंने हंगामा मचा दिया. मेकर्स को उस दिन का शूट कैंसल करना पड़ गया था. अब डायरेक्टर Aziz Mirza ने उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

Advertisement
shahrukh khan, salman khan, aishwarya rai, aziz mirza
शाहरुख और ऐश्वर्या ने 'चलते चलते' का एक गाना शूट किया था.
pic
यमन
26 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 05:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2003 में Shah Rukh Khan और Rani Mukherji की फिल्म Chalte Chalte आई थी. इसे Aziz Mirza ने डायरेक्ट किया था. ‘चलते चलते’ को पहले Aishwarya Rai के साथ शुरू किया गया था. लेकिन बताया जाता है कि Salman Khan और शाहरुख के झगड़े के चलते ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया गया. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अज़ीज़ मिर्ज़ा ने रेडियो नशा से बातचीत की. अज़ीज़ से पूछा गया कि इस फिल्म के लिए पहले ऐश्वर्या राय को लिया गया था. उन्होंने इस बात पर झिझककर जवाब दिया. साथ ही कहा,

Embed

Embed

दरअसल ‘चलते चलते’ को शाहरुख और ऐश्वर्या के साथ शुरू किया गया था. लेकिन फिर एक मसला हुआ और फिल्म से ऐश्वर्या को बाहर का दरवाज़ा दिखा दिया गया. कहा जाता है कि शाहरुख ने नाराज़ होकर ऐश्वर्या को फिल्म से निकलवाया था. हुआ ये कि साल 2002 के अंत में शाहरुख और ऐश्वर्या ‘चलते चलते’ के एक गाने (‘डगरिया’) के लिए शूट कर रहे थे. बताया जाता है कि सलमान गुस्से में सेट पर पहुंच गए. इससे ठीक एक साल पहले दिसम्बर में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ‘कुछ ना कहो’ की शूटिंग कर रहे थे. उन्हें ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ काम करने पर आपत्ति थी. पढ़ने को मिलता है कि सलमान ने फिर अपनी गाड़ी ऐश्वर्या की गाड़ी में जाकर भिड़ा दी. ‘चलते चलते’ के सेट पर भी बड़ा हंगामा हुआ. कावेरी बमज़ाई की किताब Three Khans में पढ़ने को मिलता है:

Embed

इस घटना की वजह से ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया गया. उनके हाथ से सिर्फ ‘चलते चलते’ ही नहीं निकली. बल्कि बताया जाता है कि उन्हें शाहरुख की ‘वीर ज़ारा’ और ‘मैं हूं ना’ में भी कास्ट नहीं किया गया. उन फिल्मों में आगे प्रीति ज़िंटा और सुष्मिता सेन को फाइनल कर लिया गया.   
 

वीडियो: 'मुझे बहुत बुरा लगा था', सलमान के चलते ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने पर बोले शाहरुख, इंटरव्यू वायरल

Advertisement

Advertisement

()