सूरज बड़जात्या ने सलमान को आयुष्मान से रिप्लेस कर दिया?
सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नज़र आएंगे.
.webp?width=210)
Night Agent के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आया, एमेजॉन प्राइम ने ओटीटी से हटाई Singham Again, सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में Ayushmann Khurrana. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. 'नाइट एजेंट' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आयाचर्चित वेब सीरीज़ 'नाइट एजेंट' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. सीरीज के इस सीज़न में 10 एपिसोड्स होंगे. ये एक्शन से भरपूर थ्रिलर सीरीज़ है. ये सीरीज़ 23 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अमेंडा वॉरन, बर्टो कोलन, लुई हर्थम लीड रोल्स में हैं.
2. एमेजॉन प्राइम ने ओटीटी से हटाई 'सिंघम अगेन'अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई. वहां पर फिल्म को रेंट पर लेकर देखने का ऑप्शन था. इसके बाद उन्होंने चुपचाप ही फिल्म को अपने कैटेलॉग से हटा भी ली. अमेज़न प्राइम ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया. कुछ लोगों का कहना है कि चूंकि ‘सिंघम अगेन’ बड़ी फिल्म है, इसलिए पूरे प्रमोशन के साथ उसकी ओटीटी रिलीज़ अनाउंस की जाएगी.
3. इस दिन ओटीटी पर आएगी 'भूल भुलैया 3'कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन लीड रोल्स में हैं. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. ये 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 420 करोड़ रुपये की कमाई की है.
4. साथ आएंगे कार्तिक आर्यन और करण जौहरकार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं. लंबे समय से दोनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे लेकिन बात नहीं बन पाई. अब 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' नाम की लव स्टोरी में दोनों साथ काम करेंगे. फिल्म को 'सत्यप्रेम की कथा' फेम समीर विध्वंस डायरेक्ट करेंगे.
5. सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में आयुष्मान खुरानापिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नज़र आएंगे. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है, "सूरज जी फिल्म में किसी ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते थे जिसकी पारिवारिक इमेज हो. आयुष्मान की मासूमियत और उनका चार्म प्रेम के किरदार में एकदम फिट बैठता है." फिल्म को 2025 की गर्मियों में फ्लोर पर ले जाया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि ये वही फिल्म है, जिसमें पहले सलमान खान काम करने वाले थे. मगर इस फिल्म को लेकर सूरज और सलमान के बीच सहमति नहीं बन पाई. इसलिए सूरज ने इस फिल्म में आयुष्मान को कास्ट कर लिया.
वीडियो: साथ नजर आएंगे सलमान खान और ऋतिक रोशन? सच्चाई ये है

