The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ayushmann Khurrana states our country is homophobic, that's why Chandigarh Kare Aashiqui didn't work

आयुष्मान ने कहा - हमारा देश होमोफोबिक, इसलिए नहीं चली 'चंडीगढ़ करे आशिकी'

उनकी पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई.

Advertisement
ayushmann khurrana chandigarh kare aashiqui movie
आयुष्मान ने इससे पहले LGBTQ पर 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' में भी काम किया था.
pic
यमन
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 01:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आयुष्मान खुराना की पिछली तीन फिल्में – चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक और डॉक्टर G बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित नहीं हुई. आयुष्मान ने अपने इंटरव्यू में इन फिल्मों के न चल पाने की वजह पर बात की. उन्होंने कहा कि ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ LGBTQ कम्यूनिटी को लेकर एक सोशल मैसेज देती थी. और दुर्भाग्यवश हमारा देश होमोफोबिक है. यानी समलैंगिक लोगों के प्रति पूर्वाग्रह रखते हैं. 

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को बनाया था अभिषेक कपूर ने. फिल्म में वाणी कपूर ने एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था. आयुष्मान एक जिम ट्रेनर बने थे जिसे वाणी के किरदार से प्यार हो जाता है. फिर जब पता चलता है कि वो एक ट्रांस महिला है तो उसके पूर्वाग्रह मुश्किल खड़ी कर देते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे. उसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 28.26 करोड़ रुपए का रहा था. इसके बाद उनकी अगली रिलीज़ ‘अनेक’ 1.77 करोड़ रुपए के साथ खुली. देशभर में फिल्म सिर्फ 8.15 करोड़ रुपए ही कमा पाई. 

Image embed

अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी ‘डॉक्टर G’ ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपए कमाए थे. इंडिया में फिल्म की कुल कमाई करीब 30 करोड़ रुपए तक पहुंची. वर्ल्डवाइड कलेक्शन मिलाकर ये आंकड़ा पहुंचा करीब 41 करोड़ रुपए तक. आयुष्मान ने इन तीनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी पूरी फिल्मोग्राफी पर बात की. OTT Play को दिए इंटरव्यू में कहा,

Image embed

उन्होंने कहा कि डॉक्टर G एक ऐडल्ट रेटिड फिल्म थी. उस हिसाब से फिल्म ने ठीक-ठाक बिज़नेस कर लिया. आयुष्मान ने कहा कि उनकी कुछ फिल्में भले ही नहीं चली, फिर भी वो रिस्क लेना नहीं छोड़ेंगे. वो बताते हैं कि उनकी फिल्में कम बजट पर ही बनती हैं. इस वजह से किसी का भी आर्थिक नुकसान नहीं होता. आयुष्मान अब ‘एन एक्शन हीरो’ में नज़र आने वाले हैं. वहां उनके साथ जयदीप अहलावत भी पैरेलल लीड प्ले करेंगे. ये फिल्म 02 दिसम्बर, 2022 को रिलीज़ होने वाली है.       

वीडियो: आयुष्मान अगली फिल्म में 'वैम्पायर' बनने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()