The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ayushmann Khurrana starrer Dream Girl 2 release date pushed to work on VFX

VFX के फेर में अब आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज़ डेट आगे खिसका दी गई

'ड्रीम गर्ल 2' में VFX का काफी काम है, इसलिए पब्लिक के निशाने पर आने से पहले मेकर्स ने VFX ठीक करने के लिए रिलीज़ डेट आगे खिसका दी.

Advertisement
dream girl 2, ayushmann khurrana,
'ड्रीम गर्ल 2' से बाहर आया आयुष्मान खुराना का लुक.
pic
श्वेतांक
24 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023, 06:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl 2 की रिलीज़ डेट बदल गई है. मेकर्स का कहना है कि उन्होंने ये डिसीजन फिल्म के VFX पर काम करने के लिए लिया है. पहले ये फिल्म 7 जुलाई, 2023 को रिलीज़ होने वाली थी. मगर फिल्म की नई रिलीज़ डेट हो गई 25 अगस्त.

20 अप्रैल को 'ड्रीम गर्ल 2' टीम ने एक वीडियो रिलीज़ किया था. इसमें पूजा बने आयुष्मान, सलमान खान से बात करते सुनाई दे रहे थे. हालांकि इस वीडियो में कहीं सलमान का नाम नहीं लिया गया. 'भाईजान' कहा जा रहा था. इस वीडियो में बताया गया था कि 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई को थिएटर्स में लगेगी. मगर इसके तीन दिन बाद ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे खिसका दी.

Embed

'ड्रीम गर्ल 2' को बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. इस कंपनी की मालकिन एकता कपूर ने एक स्टेटमेंट जारी किया. इसमें उन्होंने कहा-

Embed

पिछले कुछ समय से VFX जनता के लिए बड़ा मसला बन गया है. पब्लिक आगाह हो गई है. छोटी-छोटी बातें पकड़ने लगी है. 'आदिपुरुष' से लेकर 'पठान' समेत कई फिल्में इसका शिकार हो चुकी हैं. इसलिए अब मेकर्स VFX के मामले में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते है. इससे पहले कि लोग फिल्म के VFX पर सवाल उठाएं, मेकर्स ने खुद ही इस चीज़ को बेहतर करने का फैसला लिया है. इसी के मद्देनज़र 'ड्रीम गर्ल 2' की टीम ने अपनी रिलीज़ डेट तकरीबन डेढ़ महीने आगे खिसका दी है.   

Embed

2019 में 'ड्रीम गर्ल' नाम की एक फिल्म आई थी. इसमें आयुष्मान ने पूजा नाम के लड़के का रोल किया था. जो पुरुषों से लड़की की आवाज़ में बात करता है. फिल्म ठीक-ठाक चल गई थी. इसलिए अब मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया है. 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बैनर्जी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ओरिजिनल की तरह सीक्वल को भी राज शांडिल्य ने ही डायरेक्ट किया है. 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में उतर रही है. 

वीडियो: रामायण में 'त्रिजटा' का रोल करने वाली महिला का आयुष्मान खुराना से क्या कनेक्शन था

Advertisement

Advertisement

()