आर्यन खान की सीरीज़ Ba***ds Of Bollywood कैसी है, इस फोटोग्राफर ने बता दिया
आर्यन खान की वेब सीरीज़ में करण जौहर, रणवीर सिंह और बॉबी देओल जैसे स्टार्स का कैमियो होगा.
.webp?width=210)
Shahrukh Khan के बेटे Aaryan Khan जल्द ही अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी इस सीरीज़ का नाम है Ba***ds Of Bollywood. जब से इस सीरीज़ की अनाउंसमेंट हुई है तभी से इसे लेकर बज़ बना हुआ है. बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ही बनी इस सीरीज़ को इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. हाल ही में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर Avinash Gowariker ने कहा कि उन्होंने ये सीरीज़ देखी है और उन्हें बहुत पसंद आई.
Bollywood Bubble से बात करते हुए अविनाश ने कहा,
अविनाश ने ये भी कहा कि वो आर्यन खान के काम करने के जज़्बे को बहुत पसंद करते हैं. वो चाहते थे कि आर्यन, शाहरुख की ही तरह एक्टर बनें. मगर उन्होंने अपनी अलग राह चुनी है. जिसपर वो जल्द ही खुद को प्रूव भी कर देंगे. अविनाश वहीं हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की फैमिली की तस्वीरें ली थीं. जिसे गौरी खान ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया था.
बीते दिनों करण जौहर ने भी एक इंटरव्यू में आर्यन खान की वेब सीरीज़ और उनके काम करने को लेकर बात की थी. एक इंटरव्यू में करण ने कहा था,
बातचीत में करण ने बताया कि आर्यन हमेशा से कॉम्पीटिटीव रहा है. उसे अपने पैरों पर अपने दम पर आगे बढ़ते देखना सुखद लगता है. ख़ैर, Ba***ds Of Bollywood के मेकर्स ने तमाम डिटेल्स को छुपाकर रखा है. फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग इसमें कैमियो करने वाले हैं. इसमें करण जौहर और रणवीर सिंह के नाम शामिल हैं. बाकी खबर ये भी है कि इस सीरीज़ में पहली बार शाहरुख, आमिर और सलमान एक साथ नज़र आ सकते हैं.
वीडियो: आर्यन खान की वेब सीरीज़ Bads of Bollywood में दिखेगा बॉबी देओल का अलग अवतार

.webp?width=60)

