The Lallantop
Advertisement

'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ 'अवतार 2' बनी इंडिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

ये दुनिया की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 05:57 PM IST)
Avatar 2
'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में भयंकर कमाई कर डाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more


नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी 'अवतार 2'

जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार 2' झामफाड़ कमाई कर रही है. 16 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 1.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 1400 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये दुनिया की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इंडिया में भी 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'अवतार 2' ने 454 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये इंडिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

2. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न का पोस्टर आया

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न का नया पोस्टर आया है. जिसमें Penn Badgley के साथ कई नए किरदार नज़र आ रहे हैं. इस सीज़न को दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. 

पहला पार्ट 09 फरवरी को और दूसरा 09 मार्च को आएगा.

3. नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड फिल्म 'सी बीस्ट' का बनेगा सीक्वल

फिल्ममेकर क्रिस विलियम्स ने नेटफ्लिक्स की फेमस एनिमेटेड फिल्म 'द सी बीस्ट' के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है. ये एक सी मॉन्स्टर और अनाथ लड़की की कहानी होगी. इसे इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.

4. यश राज फिल्म्स ने लॉन्च किया स्पाई यूनिवर्स का लोगो

'पठान' के ट्रेलर आने से पहले यश राज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स के लोगो को लॉन्च कर दिया है. यश राज प्रोडक्शन अब अपना स्पाई यूनिवर्स बना रहा है. जिसमें शाहरुख खान की 'पठान' के साथ सलमान खान की 'टाइगर' और ऋतिक रोशन की 'वॉर' फ्रेंचाइज़ भी होगी. 

स्पाई यूनिवर्स का ये लोगो 'पठान' के ट्रेलर में देखने को मिलेगा. जिसे 10 जनवरी को रिलीज़ किया जाना है.

5. 'थैंक गॉड' के बाद इंद्र कुमार के साथ काम करेंगे सिद्धार्थ

पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म आई थी 'थैंक गॉड'. जिसे ऑडिएंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म को डायरेक्ट किया था इंद्र कुमार ने. अब खबर है कि इंद्र एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. जिसके लिए इंद्र ने सिद्धार्थ को अप्रोच किया है.

6. विक्रांत-तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल बनेगा

तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल आने वाला है. विक्रांत ने खुद इस बात को कंफर्म किया है. एक इवेंट में पहुंचे विक्रांत ने बताया कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

7. 17 अगस्त को रिलीज़ होगी दुलकर की 'किंग ऑफ कोठा'

दुलकर सलमान जल्द ही गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' में नज़र आने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक Abhilash Joshi के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अगस्त  को रिलीज़ की जाएगी. जिसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी भी होंगी.

8. LA में 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

इंडिया की तरफ से ऑस्कर में गई गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' की एल.ए. में स्क्रीनिंग की गई. जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची. प्रीमियर से फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने फिल्म की खूब तारीफ की.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर लीक होने की खबर में कितनी सच्चाई?

Advertisement

Advertisement

()