क्विज़ शो पर शाहरुख खान को बताया सॉफ्टवेयर डेवलपर, विदेशी बोले-"नाम तक नहीं सुना"
पब्लिक इस बात से हैरान है कि शाहरुख दुनिया के सबसे अमीर एक्टर हैं, ग्लोबल आइकॉन हैं. फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लोग कैसे नहीं जानते!

Shah Rukh Khan दुनिया के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. मगर ऑस्ट्रेलियन क्विज़ शो Millionaire Hot Seat में उनके बारे में सवाल पूछा गया, तो किसी को उनके बारे में नहीं पता था. शो के एक कंटेस्टेंट ने शाहरुख को एक्टर की जगह सॉफ्टवेयर डेवलपर बता डाला. उनके इस जवाब से इंटरनेट पर बड़ी बहस छिड़ गई है. एक तरफ़ जहां शाहरुख के फैन्स इस जवाब को जानकारी का अभाव बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ़, कई विदेशी यूजर्स ये कह रहे हैं कि उन्होंने कभी शाहरुख खान का नाम तक नहीं सुना है.
'मिलियनेयर हॉट सीट', Who Wants to Be a Millionaire शो का ही ऑस्ट्रेलियन स्पिन ऑफ वर्जन है. बिल्कुल वैसे ही, जैसे भारत में इसे 'कौन बनेगा करोड़पति' नाम से बनाया जाता है. खैर, 'मिलियनेयर हॉट सीट' का एक स्क्रीनशॉट इन दिनों इंटरनेट पर काफ़ी वायरल हो रहा है. इसमें 50 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर के एक सवाल पर कंटेस्टेंट से पूछा गया,
सवाल के साथ चार ऑप्शन दिए गए थे. पहला ऑप्शन था सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट. दूसरा- फिल्म एक्टिंग. तीसरा- मोटर रेसिंग और चौथा- प्रोफेशनल पोकर. लोगों को उम्मीद थी कि ये ऑस्ट्रेलियन कंटेस्टेंट बेहद आसानी से इस सवाल का जवाब दे देगा. मगर ऐसा हुआ नहीं. उसने पहला ऑप्शन यानी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट चुन लिया. इस बात ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. लोग शाहरुख को ट्रोल करने लग गए हैं. एक यूजर ने लिखा
एक ऑस्ट्रेलियन यूजर ने कमेंट किया,
हालांकि कई यूजर्स ने इस मामले पर शाहरुख का पक्ष लिया है. एक यूजर ने लिखा,
कई भारतीय शाहरुख को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताए जाने वाले इस जवाब से सरप्राइज़ नहीं हुए हैं. उनका कहना है कि इंडियंस भी बहुत से विदेशी एक्टर्स को पहचानते नहीं हैं. ऐसे में यदि कोई ऑस्ट्रेलियन शाहरुख से अनजान है, तो इस बात का बतंगड़ नहीं बनाया जाना चाहिए. दूसरी तरफ़, कई ऑस्ट्रेलियन यूजर्स ये जानकर हैरान रह गए कि शाहरुख एक्टर हैं. उनके मुताबिक, भारत में एक्टिंग के ज़रिए कोई बिलियनेयर भी बन सकता है, ये बात काफ़ी चौंकने वाली है. बता दें कि शाहरुख 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,490 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं.
वीडियो: क्यों रुका हुआ है 'रा-वन' का सीक्वल? अनुभव सिन्हा ने बताया

.webp?width=60)

