The Lallantop
Advertisement

अल्लू अर्जुन-एटली की AA22xA6 के VFX में खर्च होंगे 350 करोड़ रुपये?

अल्लू अर्जुन और एटली की AA22xA6 से मेकर्स को बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं. इसलिए वो फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा इसके VFX पर खर्च करने को राज़ी हो गए हैं.

Advertisement
pic
26 जून 2025 (पब्लिश्ड: 10:20 AM IST)
allu arjun, atlee aa22 a6
अल्लू अर्जुन और एटली की ये फिल्म 2026 के लास्ट में रिलीज़ हो सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Atlee और Allu Arjun इन दिनों AA22xA6 पर काम शुरू कर चुके हैं. जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ये तो तय था कि ये बड़े स्केल और बड़े बजट की फिल्म होगी. मगर अब खबर आई है कि एटली इस फिल्म के VFX और विज़ुअल इफेक्ट्स पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाले हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो सिर्फ VFX पर 350 से 400 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन और एटली वाली फिल्म से मेकर्स को बहुत ज़्याद उम्मीदें हैं. इसलिए उन्होंने एटली को फ्री हैंड कर दिया है. इसी वजह से मेकर्स इस फिल्म के बजट का बहुत बड़ा हिस्सा इसके विज़ुअल इफेक्ट्स पर खर्च करने को तैयार हैं. AA22xA6 के अनाउंसमेंट वीडियो में ही एटली हॉलीवुड की कई बड़ी VFX कंपनियों से मिलते नज़र आ रहे थे. उस वीडियो में को देखकर लग रहा था कि ये हैवी VFX वाली फिल्म होने वाली है.

AA22xA6 को इंडियन सिनेमा की सबसे महत्वकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल सिनेमा की ओर ले जाने का काम करेगी. फिल्म की कहानी मल्टिपल यूनिवर्स की बताई जा रही है. जिसमें अल्लू अर्जुन के मल्टिपल रोल्स होंगे. उनके लुक्स भी अलग-अलग होंगे. जिसे बनाने के लिए VFX का इस्तेमाल किया जाएगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन फिल्म में एक क्रीचर के रोल में भी दिखाई देंगे. उनका एक एनिमेटेड वर्जन भी होगा. जिसे विज़ुअल इफेक्ट से जनरेट किया जाएगा.

ख़ैर, अभी इसके VFX को लेकर बाकी सारी डिटेल्स के बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने अनाउंस किया था कि मूवी में अल्लू के अपोज़िट दीपिका पादुकोण होंगी. उनके साथ भी शेयर किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में बहुत सारे विज़ुअल स्टूडियोज़ दिखाए गए थे. उनका रोल भी फिल्म में बहुत अहम होगा. पिक्चर में दीपिका के साथ 5 अलग-अलग एक्ट्रेसेस और होंगी. इसमें जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर का नाम सामने  आ रहा है.

फिल्म के लुक टेस्ट के साथ ही इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है. इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया जाएगा. फिल्म को बनने के बाद इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में भी काफी समय लगेगा. इसलिए इसे 2026 के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.  

वीडियो: अल्लू अर्जुन नहीं रणवीर सिंह के साथ ही बनेगी शक्तिमान, बेसिल जोसेफ ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()