The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Atlee says he is working on a script for his next film, if Shahrukh Khan and Thalapathy Vijay like that story, he is ready to shoot

शाहरुख और थलपति विजय की फिल्म पर बोले एटली- "ऐसा कुछ लोगों ने 20-30 सालों में नहीं देखा होगा"

Atlee ने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक हॉलीवुड राइटर के साथ काम कर रहे हैं. जैसे ही Shahrukh Khan और Thalapathy Vijay हां करेंगे, वो शूटिंग शुरू कर देंगे.

Advertisement
pic
16 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:15 PM IST)
atlee, shahrukh khan, thalapathy vijay,
एटली की बर्थडे पार्टी में थलपति विजय और शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Jawan के बाद से Atlee लगातार अपनी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो ये फिल्म Shahrukh Khan और Thalapathy Vijay को साथ लाकर बनाना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि अगर ये दोनों सुपरस्टार्स साथ आ गए, तो नॉर्थ-साउथ एक हो जाएगा. और टिकट खिड़की पर तो जो बवाल कटेगा, उसका हिसाब नहीं. हालिया इंटरव्यू में एटली ने बताया कि वो एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अगर थलपति विजय और शाहरुख, दोनों इस स्क्रिप्ट के लिए हां कर दें, तो यही उनकी अगली फिल्म होगी.

टीवी पर्सनैलिटी गोपीनाथ के साथ इंटरव्यू में एटली ने बताया कि वो तमिल फिल्मों के साथ हॉलीवुड में भी काम करना चाहते हैं. इसके लिए वो एक 'किलर स्टोरी' पर काम कर रहे हैं. फिर उनसे पूछा गया कि विजय और शाहरुख वाली फिल्म का क्या स्टेटस है. इस पर एटली कहते हैं-

"अगले 10 सालों में. सबलोग मुझसे कुछ अलग करने की उम्मीद कर रहे हैं. मैं जेन्युइनली उस पर काम कर रहा हूं. ये प्रोजेक्ट भी उसी के अंतर्गत आएगा. मैं उसके लिए काम कर रहा हूं. मगर मैं कुछ ऐसा बनाऊंगा, जो आपने मेरी फिल्मों में पहले कभी नहीं देखा होगा. या पिछले 20 सालों में वैसा कुछ नहीं देखा होगा. मैं आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाने पर काम कर रहा हूं, जो किसी ने पहले नहीं देखी होगी. इसके लिए मैं एक हॉलीवुड स्क्रीनराइटर के साथ कोलैबरेट कर रहा हूं. ये मेरे अगले प्रोजेक्ट के लिए है. ये प्रोजेक्ट आपको सरप्राइज़ कर देगा. मुझे बातें घुमाने की ज़रूरत नहीं है. अगर वो दोनों लोग (शाहरुख-विजय) मान जाते हैं और स्क्रिप्ट रेडी हो जाती है, तो हम बनाने के लिए तैयार हैं. अगर वो दोनों लोग नहीं मानते, और कोई हीरो मान जाता है, तो उनके साथ बनाएंगे."

बेसिकली एटली ये कह रहे हैं कि अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. इसकी कहानी वो एक हॉलीवुड स्क्रीनराइटर के साथ मिलकर लिख रहे हैं. जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाती है और शाहरुख-विजय इसमें काम करने को मान जाते हैं, तो वो फौरन फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं. अगर वो दोनों लोग नहीं मानते, तो वो किसी हीरो के साथ ये फिल्म बनाएंगे. और ऐसा कुछ बनाएंगे, जो लोगों ने पिछले 20-30 सालों में नहीं देखा होगा.

एटली ने ये भी कहा कि उन पर सीन्स कॉपी करने के आरोप लगते रहते हैं. मगर उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. इसी इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया था कि 'जवान' से शाहरुख खान की सिर्फ एक डिमांड थी. वो पिक्चर हिट होनी चाहिए. एटली ने शाहरुख को हिट फिल्म देने का वादा किया था. शाहरुख चाहते थे कि बस एटली अपना वो वादा पूरा करें. इसके लिए वो बजट के ऊपर जाकर चेन्नई में 'ज़िंदा बंदा' गाना शूट करने को तैयार हो गए. क्योंकि एटली ऐसा चाहते थे.

'जवान' हिंदी सिनेमा और शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल फिल्म है. इस फिल्म ने देशभर से 600 करोड़ रुपए से ज़्यादा और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपए से आसपास कमाई की. 

Advertisement

Advertisement

()