अनंत अंबानी की शादी के लिए एटली ने फिल्म बना डाली
Atlee ने जो फिल्म बनाई, उसमें Amitabh Bachchan ने काम किया था. बस आप इसे देख नहीं सकते.

हाल ही में Mukesh Ambani के बेटे Anant Ambani की शादी Radhika Merchant से हुई. लंबे समय तक शादी का पूरा इवेंट चला था. बाकी सिर्फ शादी का इवेंट तीन दिनों तक रखा गया था. उसी दौरान वहां आए मेहमानों को एक फिल्म भी दिखाई गई. उस फिल्म को Jawan और Bigil के डायरेक्टर Atlee ने बनाया था. Ranveer Allahbadia ने अपने चैनल BeerBiceps पर इसके बारे में बताया. रणवीर ने बताया कि अटली ने एक छोटी एनिमेटेड फिल्म डायरेक्ट की. उन्होंने आगे जोड़ा,
शादी के दूसरे दिन उन्होंने एक फिल्म रिलीज़ की. ये 10 मिनट की फिल्म थी. ये शादी में आए मेहमानों के लिए थी, जिसे एटली ने डायरेक्ट किया था. वो एक एनिमेटेड फिल्म थी, जहां अमिताभ बच्चन ने वॉयस ओवर किया था. वो फिल्म शादी के एक इवेंट की तरह ही थी.
अनंत और राधिका की शादी को ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट किया गया. मेहमानों की लिस्ट में किम कार्दाशियन, जॉन सीना और टोनी ब्लेयर जैसे नाम शामिल थे. बताया जा रहा है कि शादी के सभी इवेंट्स को मिलाकर 600 मिलियन डॉलर खर्च किए गए. भारतीय रुपए में ये करीब 5000 करोड़ होता है. बाकी एटली की बात करें तो वो एक टू हीरो एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं. जवान की रिलीज़ के बाद एटली ने कहा था कि वो थलपति विजय और शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बनाएंगे.
इसलिए जब मीडिया रिपोर्ट्स में छपा कि एटली दो स्टार्स के साथ फिल्म बनाने वाले हैं, तो उसे शाहरुख और विजय वाली फिल्म से जोड़ा गया. हालांकि ऐसा केस नहीं था. पहले बताया गया कि एटली, सलमान खान और रणवीर सिंह को लेकर ये फिल्म बनाने वाले हैं. फिर रणवीर का नाम हट गया. कहा जाने लगा कि सलमान के साथ साउथ के ए लिस्टर को लाया जाएगा. इसी क्रम में रजनीकांत का नाम फिल्म से जुड़ा. बाद में उस खबर का भी खंडन आया. फिर बताया गया कि एटली के साथ कमल हासन नज़र आएंगे. बताया गया कि एटली ने दोनों स्टार्स को अपना आइडिया भी सुना दिया. दोनों ने मौखिक तौर पर हामी भरी है. फिल्म को लेकर कोई पेपरवर्क नहीं हुआ है. एटली फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. उसके बाद दोनों एक्टर्स को पूरी कहानी का नरेशन दिया जाएगा. नरेशन के बाद ही सलमान खान और कमल हासन फिल्म को लेकर अपना फैसला लेंगे.
वीडियो: अनंत अंबानी की शादी में बिन बुलाए घुस गए थे दो लोग, पुलिस थाने में ले गई

