The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Assam CM Himanta Biswa Sarma received Shahrukh khan call on Pathaan

'कौन शाहरुख' बोलने वाले असम के सीएम को रात दो बजे SRK ने फोन क्यों किया?

पठान को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा से शाहरुख की क्या बात हुई?

Advertisement
pic
22 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2023, 12:10 PM IST)
Shahrukh-khan-himanta-biswa-sarma-pathaan
'पठान' किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी हुई है
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख खान की फ़िल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. जनता बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है. पर रिलीज़ से पहले फ़िल्म के साथ कई तरह के विवाद जुड़ गए हैं. बेशरम रंग गाने में दीपिका के कपड़ों के रंग पर बॉयकॉट पठान हो रहा है. अलग-अलग ग्रुप पठान की रिलीज़ का विरोध कर रहे हैं. असम में भी कुछ ऐसा ही हुआ. शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हल्ला काटा था. इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 22 जनवरी की सुबह एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख का रात 2 बजे उन्हें कॉल आया. उन्होंने गुवाहाटी में फ़िल्म की स्क्रीनिंग को लेकर चिंता जाहिर की. मैंने उन्हें कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया.

हिमंता बिस्वा सरमा का ट्वीट था:

बॉलीवुड ऐक्टर श्री शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया. हमने आज सुबह 2 बजे बात की. उन्होंने अपनी फ़िल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई घटना पर चिंता जाहिर की. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन रखना स्टेट गवर्नमेंट की जिम्मेदारी है. हम इसकी जांच करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो.

हालांकि इससे पहले जब उनसे गुवाहाटी वाली घटना के बारे में पूछा गया था तो उनका कुछ और ही जवाब था. दरअसल, बीते शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ लोगों ने नरेंगी (असम) में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी की. साथ ही पोस्टर्स जलाए. आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इससे जुड़े सवाल पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था:

"कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता और न ही मुझे फिल्म 'पठान' के बारे में कुछ पता है."

हालांकि उन्होंने ये भी कहा था:

"खान ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन जब भी कोई परेशानी आई है तो समय- समय पर कई बॉलीवुड के लोगों ने मुझे कॉल किया है. अगर खान मुझे फोन करते हैं तो मैं इस मामले को गंभीरता से देखूंगा. इस पर एक्शन लिया जाएगा,  अगर कानून को कुछ लोगों ने हाथ में लेने की कोशिश की है तो. साथ ही केस भी रजिस्टर होगा."

खैर, जो भी हो अब शाहरुख खान ने हिमंता बिस्वा सरमा को कॉल भी कर दिया है. उन्होंने शाहरुख को भरोसा भी दिलाया. अंत भला तो सब भला. पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. बताया ये भी जा रहा है कि 'पठान' में सलमान सिर्फ ब्लिंक एंड मिस रोल में नहीं दिखेंगे. बकायादा उनका 15-20 मिनट का स्क्रीनटाइम होगा. पिक्चर को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. रिलीज़ डेट है 25 जनवरी. फ़िल्म को 40 करोड़ के आसपास की ओपनिंग मिलने का अनुमान है. ये शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फ़िल्म 'हैप्पी न्यू इयर' से बस 5 करोड़ कम है. बाक़ी असली मामला तो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा.

वीडियो: शाहरुख खान ने बताया क्यों जॉन अब्राहम 'पठान' में उन्हें मार नहीं पा रहे थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()