The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • AskSRK session shahrukh khan answers about Aamir khan ayushman amitabh bachchan deepika padukone pathaan tiger shroff virat kohli hrithik roshan

#AskSRK में फैन ने कहा: "घर वाले आपके नहीं, आमिर के फैन", शाहरुख ने जवाब से दिल जीत लिया

शाहरुख ने दीपिका पादुकोण. शैरोन स्टोन और ऋतिक रौशन से जुड़े जवाब भी दिए .

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2023, 09:46 PM IST)
shahrukh-aamir-ask-srk
शाहरुख ने अमिताभ को लेकर भी जवाब दिया है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan की Pathaan का कलेक्शन 1000 करोड़ पहुंचने वाला है. फ़िल्म की रिलीज से पहले शाहरुख ने कोई प्रमोशनल इन्टरव्यू नहीं दिया. पर #AskSRK नामक ट्विटरीय कार्यक्रम जारी रखा. फिल्म की रिलीज़ के बाद इस कार्यक्रम में तेज़ी आई. उन्होंने #AskSRK 14 फरवरी को भी किया. इसमें उन्होंने विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, गौरी, दीपिका, आमिर और आयुष्मान खुराना से जुड़े मज़ेदार जवाब दिए. 

अपने ट्विटरीय प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए शाहरुख ने लिखा:

बहुत दिन हो गए. हम कहां से कहां आ गए! मुझे लगता है, अब थोड़ी देर के लिए #AskSRK करके खुद को अपडेट कर लेना चाहिए. प्लीज सवाल मज़ेदार होने चाहिए. शुरू करते हैं.

पहले ही जवाब से शाहरुख ने ‘पठान’ का प्रमोशन चालू कर दिया. एक यूज़र ने पूछा, ‘कैसे हैं?’ उन्होंने #Pathaan से जोड़ते हुए लिखा, ज़िंदा हूं. लोग कुछ भी पूछ रहे थे. शाहरुख कुछ भी जवाब दे रहे थे. एक महाशय ने पूछा: खाना खाया क्या सर? शाहरुख का जवाब था:

नहीं, अब खुद ही पेट भरा-भरा लगता है.

डॉक्टर जैकाल ने शाहरुख से उनकी फेवरेट बुक पूछ ली. उन्होंने 'फाउन्टेन हेड' का नाम ले लिया. पर साथ में डिसक्लेमर भी लगाया कि लंबी किताब है. 

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे. इस मौके पर साधिका ने उनसे गौरी को दिया वेलेंटाइन डे का पहला गिफ्ट जानना चाहा. शाहरुख ने एक क्लासिक मिडिल क्लासीय जवाब दिया.

अगर मुझे ठीक-ठीक याद है, तो उस बात को 34 साल हो गए हैं. शायद मैंने प्लास्टिक के पिंक इयररिंग्स दिए थे.  

मयंक ने शाहरुख से ऐब्स के बारे में पूछा. अभी ऐब्स हैं या बटर चिकन से दबा दिए. शाहरुख ने टाइगर श्रॉफ का डायलॉग ट्वीक करके चेप दिया.

जैसा मेरे बेबी टाइगर श्रॉफ ने कहा है, "दूसरों के आते नहीं, मेरे जाते नहीं." हाहा...

प्रिंसी नाम की यूज़र ने पूछा: “अगर पठान को रुबाई के लिए वेलेंटाइन डे प्लान करना हो, तो कैसे और कहां होगा?” शाहरुख ने जवाब में मौज ले ली.

उसके लिए तो अधूरा काम पूरा करने पेरिस जाना पड़ेगा.

ट्विटर यूज़र ने आमिर से जुड़ा सवाल पूछा: “मेरे परिवार वाले आमिर के फैन हैं. मैं उन्हें कैसे कंविन्स कर सकता हूं कि आप बेस्ट हैं.” शाहरुख ने दो टूक उत्तर दिया.

ये सही भी है. आमिर ऑसम है.

एक ट्विटर यूज़र ने शाहरुख से उनके फिल्मी किरदारों के बारे में पूछा. वो किसी रोल के लिए सबसे पहले क्या रिसर्च करते हैं? कैसे अप्रोच करते हैं? शाहरुख ने कहा:

हमेशा यही देखता हूं कि कैसे वो कैरेक्टर वॉक करेगा.

दानिश ने उनसे प्रूफ मांग लिया कि वो कैसे मानें #AskSRK में शाहरुख खुद जवाब देते हैं. शाहरुख ने अपना विट इस्तेमाल किया और लिखा:

आप गौर से देखो. ये मेरी ही हैंड राइटिंग है. क्या आप पहचान नहीं रहे हैं, या कुछ और बात है?

एक फैन ने दीपिका के साथ 'पठान' के सेट से शाहरुख के बेटे अब्राम की तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा: “सर पठान के सेट पर अब्राहम क्या कर रहा है? क्या वो 'पठान' का असिस्टेंट डायरेक्टर है?” इस पर शाहरुख ने मज़ाकिया लहजे में लिखा:

हा हा हा...नहीं वो स्टाइलिस्ट है.

सत्यम ने उनसे दीपिका के बारे में कुछ कहने को कहा. शाहरुख ने कहा:

दीपिका प्रेम हैं. बहुत सुंदर भी हैं.

ज़ुबेर ने आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ से जुड़ा सवाल पूछा. सर, पूजा के साथ वेलेंटाइन डे इन्जॉय करने जा रहे हो या नहीं. कुछ आयुष्मान की आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के बारे में कहिए. शाहरुख ने कहा:

आयुष्मान को आने वाले काम और ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं. ड्रीम गर्ल बहुत दिलचस्प लग् रही है.

इसी बीच अपने सॉफ्ट ड्रिंक Thumps Up का प्रमोशन भी कर दिया. उनसे किसी ने पूछा कि वो इतना अपबीट और पॉजिटिव कैसे रहते हैं? शाहरुख ने जवाब दिया:

हा हा...तूफान पीता हूं ना.

इस रेफ़रेस को समझने के लिए आपको उनका Thumps Up के लिए किया गया हालिया ऐड देखना पड़ेगा. ऋतिक के बारे में एक यूज़र ने पूछा: “ऋतिक ऑनलाइन हैं. उनके लिए कोई मैसेज?” शाहरुख ने मैसेज दिया:

ऋतिक को फाइटर में देखने के इंतज़ार में हूं.

शाहरुख के एक फैन ने चाकू वाले इमोजी के साथ उन्हें धमकी दे डाली. आपने इस बार रिप्लाई नहीं दिया, तो आपको 'फैन 2' बनानी पड़ेगी. शाहरुख ने यहां भी मज़े ले लिए.

मैं वैसे भी ‘फैन-2’ नहीं बनाऊंगा. कर ले जो करना है. हाहा.

एक शख्स ने क्रांतिकारी सवाल पूछ लिया. “सर्वहारा वर्ग बुर्जुआ को कब चूमेगा?” शाहरुख ने जवाब भी वैसा ही दिया.

ओ माई गॉड इतने बड़े-बड़े शब्द और सवाल. पर आपसे मज़ाक करने लिए ‘जनता की पोजीशन, उनके ऑब्जेक्टिव, कंडीशन ऑफ लाइफ को जांचिए. उनके बीच मौजूद अलग-अलग वर्ग. साथ ही स्वतंत्रता के असली स्वरूप को भी देखिए, जिसके लिए वो वास्तव में प्रयास कर रहे हैं’, अब खुश?

एक फैन से अमिताभ के बारे में एक शब्द में जवाब मांगा. शाहरुख ने लिखा:

दी ओनली लीजेंड.

निनाद ने राजकुमार हिरानी के साथ 'डंकी' में काम करने के अनुभव को लेकर सवाल किया. शाहरुख ने बहुत सम्मानजनक जवाब दिया.

राजू सर के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है. उनसे और उनकी फिल्म मेकिंग से बहुत कुछ सीखा है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं. मज़ा आया.

Sharon Stone के बारे भी सवाल पूछा गया. उस अनुभव के बारे में जब शैरन शाहरुख से प्रभावित हुईं. शाहरुख ने जवाब दिया:

शायद शैरन को न पता हो, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. वो बहुत खूबसूरत और समझदार महिला हैं.  

एक शख्स ने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का 'पठान' डांस वाला वीडियो ट्वीट किया. इस पर शाहरुख ने कहा:

वो मुझसे ज़्यादा अच्छा डांस कर रहे हैं. मुझे जडेजा और विराट से सीखना होगा.

शाहरुख ने इसके बाद एकाध सवालों के जवाब और दिए. फिर वेलेंटाइन की बधाई के साथ साइन आउट कर दिया.

वीडियो: AskSRK में शाहरुख खान ने 'पठान' की कमाई से लेकर सलमान खान तक पर मस्ती वाले जवाब दिए

Advertisement

Advertisement

()