The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • AskSRK session shahrukh khan answers about rrr star ram charan bhuvan bam pathaan and many more questions

#AskSRK में फैन ने पूछा, "गर्लफ्रेंड तो है नहीं, पठान किसके साथ देखूं?", शाहरुख ने जवाब में मज़े ले लिए

#AskSRK में शाहरुख ने RRR स्टार राम चरण और भुवन बाम के बारे में भी जवाब दिए.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2023, 07:27 PM IST)
pathaan-shahrukh-khan
शाहरुख के रिप्लाई पढ़कर मज़ा आ जाएगा
Quick AI Highlights
Click here to view more

मेकर्स सोचते होंगे Pathaan का बज़ बना रहना चाहिए. इसके तरह-तरह के उपाय हैं. कुछ तो Shahrukh Khan के फैन्स ने बीड़ा उठा रखा है, कुछ विवादों ने. और जो थोड़ा बहुत बचता है वो खुद SRK ने. इसी का हिस्सा है #AsKSRK. ये ऐसा ट्विटरीय कार्यक्रम है, जहां शाहरुख जनता के पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं.

पिछली बार ये 12 जनवरी को हुआ था. अब फिर से शाहरुख 21 जनवरी को अपने इस कार्यक्रम के साथ लौटे हैं. आईए आपको बताते हैं शाहरुख खान ने शनिवार को कैसे मज़ाकिया और चुटीले जवाब दिए. 

20 जनवरी को हमने एक खबर की थी. इसमें बताया था कि शाहरुख ने 'बिग बॉस' और 'द कपिल शर्मा शो' में जाने से इन्कार कर दिया है. क्योंकि वो जनता से डायरेक्ट बात करना चाहते हैं. आनंद तिवारी नाम के यूजर ने इसी से जुड़ा सवाल भी पूछ लिया: “सर, कपिल शर्मा शो में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार?” शाहरुख ने अपने विटी ह्यूमर का परिचय देते हुए लिखा:

भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा वहीं मिलते हैं.

यूसुफ खान की जॉब चली गई. उन्होंने कहा कि क्या करूं सर कुछ समझ नहीं आ रहा. डिप्रेस्ड हूं. शाहरुख ने झट से पॉजिटिव बात बोल दी.

और अच्छी वाली जॉब मिल जाएगी. फिक्र मत करो. डाउन के बाद अप आता है.

एक भाईसाहब ने पूछा कि आप जादू में विश्वास करते हैं. शाहरुख ने बहुत सटीक उत्तर दिया. उनका कहना था कि ज़िदगी ही जादू है. 

मैं ज़िंदगी में विश्वास करता हूं, मतलब जादू में भी करता हूं.  

हर्ष शर्मा नाम के यूजर ने पूछा लिया कि कभी फैन्स का का रिऐक्शन जानने के लिए शाहरुख थिएटर में चुपके से अपनी ही फ़िल्म देखने गए हैं. शाहरुख ने जवाब भी दे दिया और 'पठान' का प्रमोशन भी प्लगइन कर दिया. उन्होंने लिखा:

नहीं, बहुत समय से ऐसा नहीं किया. फिर बहुत समय से कोई पिक्चर भी तो नहीं रिलीज़ हुई. शायद पठान के लिए ऐसा करूं. ये ऑडियंस से खचखच भरे हुए हॉल में ही देखी जाने वाली फ़िल्म है.

एक साहब ने पूछा आप हमेशा कार्गो पैंट्स क्यों पहनते हैं? शाहरुख ने थोड़ा दार्शनिक जवाब दिया:

जितनी ज़्यादा जेबें...जेब में दुनिया रखने के लिए उतनी ज़्यादा जगह.

मयंक नाम के उत्साही यूजर ने शाहरुख से ही पूछ डाला कि उन्होंने अभी तक फ़िल्म टिकट बुक किए या नहीं? शाहरुख ने मज़ाकिया लहजे में कहा:

फिंगर्स क्रॉस्ड हैं. IMAX के लिए ट्राई कर रहा हूं.

एक भाईसाहब ने पूछा कि क्या शाहरुख पठान रिलीज़ के दिन तेलुगु स्टेट के किसी थिएटर में जाएंगे? शाहरुख बीच में तेलुगु स्टार राम चरण को ले आए. लिखा: 

हां, अगर राम चरण मुझे ऐसा करने देते हैं तो!

एक यूजर ने उनसे भुवन बाम के नए शो 'ताज़ा खबर' को देखने के बारे में सवाल पूछा: शाहरुख ने कहा: 

जल्द ही देखेंगे.

करन सिंह तो शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर से ही #AskSRK खेल रहे थे. उन्होंने मन्नत के सामने की सेल्फ़ी पोस्ट करते हुए लिखा: वेट कर रहा हूं बाहर क्यों नहीं आए? शाहरुख ने लिखा:

आलस आ रहा है, बेड में चिल करना चाहता हूं यार.

एक भाईसाहब ने कहा कि गर्लफ्रेंड तो है नहीं, पठान किसके साथ देखूं? शाहरुख ने मज़े ले लिए. उन्होंने जवाब में लिखा:

फ़िल्म अभी देख लो, गर्लफ्रेंड बनाने के लिए पूरी ज़िंदगी बाक़ी है.

समीर ने डिम्पल कपाड़िया के बारे में पूछा कि उनके साथ काम करके कैसा लगा? शाहरुख ने जवाब दिया:

डिम्पल जी के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, मज़ा आया.

स्वरूप ने तो SRK से ही पठान के टिकट मांग लिए. उनका कहना था कि मेरा शो क्रैश हो गया. आप मुझे फर्स्ट डे फर्स्ट शो की दो टिकट दे सकते हो? शाहरुख ने लिखा:

नहीं, टिकट तो तुम्हें हरहाल में खुद से ही खरीदना पड़ेगा, चाहे क्रैश हो या ना हो.

दो लोगों ने अपनी बच्चियों के लिए आशीर्वाद भी मांग लिया. एक भाईसाहब ने तो शाहरुख से आज ही 9 बजे जन्मी अपनी बेटी का नामकरण करने की गुजारिश कर दी. शाहरुख ने बच्ची को आशीर्वाद देकर ही मामला निपटा दिया. 

कई लोगों ने 'पठान' की टिकट्स की लंबी-लंबी लड़ियां पोस्ट की. सबको शाहरुख ने अलग-अलग जवाब दिया. उजैर मलिक ने टिकट की लंबी लड़ियों को पठान के पोस्टर पर माला की तरह टांगकर शाहरुख से पूछा: ये कैसा है सर? शाहरुख ने लिखा:

टिकट याद से घर लेकर जाना. यहीं मत भूल जाना.

एक साहब ने शाहरुख से ही उनकी फ़िल्म पठान का रिव्यू करने को ख दिया. इस पर उन्होंने लिखा:

हम क्रिएटर हैं, ना कि क्रिटिक्स. अपना दूसरा पोर्टफोलियो है. फिल्में बनाने का आनंद सबसे ऊपर है. बाक़ी कुछ नहीं.

एक जन ने पूछा: पठान किसे किस करेगा? शाहरुख का जवाब था:

पठान किस करने नहीं, किक करने आया है.

अंत में शाहरुख ने सबको शुक्रिया कहा और #AskSRKका सिलसिला खत्म करते हुए लिखा:

अब दोबारा FIFA खेलने जाना है. सबको शुक्रिया. उम्मीद है आप फ़िल्म एन्जॉय करेंगे. जिन लोगों को रिप्लाई नहीं मिला, चिंता न करें पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्तों.

'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. फ़िल्म को लेकर भारी बज़ है. कहा जा रहा है फ़िल्म बहुत पैसा पीटने वाली है. बाक़ी देखते हैं 25 जनवरी को क्या होता है. 

वीडियो: शाहरुख खान ने बताया क्यों जॉन अब्राहम 'पठान' में उन्हें मार नहीं पा रहे थे

Advertisement

Advertisement

()