The Lallantop
Advertisement

आर्यन ने मुझे 7 घंटे तक स्क्रिप्ट सुनाई, हमें बहुत निचोड़ा - बॉबी देओल

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉबी देओल बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के किरदार में हैं. उन्हें ही शो का विलेन भी बताया जा रहा है.

Advertisement
bobby deol, aryan khan, the bads of bollywood,
इस शो से आर्यन बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
pic
शुभांजल
21 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 12:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

20 अगस्त को Aryan Khan के डायरेक्शन में बनी The Bads of Bollywood का Preview लॉन्च किया गया. इस सीरीज के जरिए वो बॉलीवुड की इन्साइड स्टोरी बताने वाले हैं. इसमें Bobby Deol इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं. शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने इस सीरीज से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि आर्यन ने उन्हें सामने बिठाकर लगातार 7 घंटे तक इसकी कहानी सुनाई थी.

मंच से बात करते हुए बॉबी कहते हैं,

Embed

Embed

बॉबी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

Embed

बॉबी ने बताया कि आर्यन ने जिस तरह से हर किरदार को रचा है, वो कमाल का है. उन्होंने सीनियर से लेकर जूनियर एक्टर तक, हर किसी से उनका बेस्ट निकलवाया. ये अलग बात है कि इस चक्कर में सभी काफी निचोड़े गए. सबसे काफी ज्यादा मेहनत करवाई गई और बहुत से रीटेक भी लिए गए. बता दें कि इस शो में बॉबी के अलावा लक्ष्य और सहर बाम्बा लीड रोल में हैं. वहीं राघव जुयाल, मोना सिंह, आन्या सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली और मनीष चौधरी का भी इसमें अहम किरदारों में हैं. शो में शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. ये सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. 

वीडियो: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की सीरीज The Bads of Bollywood की क्या कहानी पता चली?

Advertisement

Advertisement

()