The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • aryan khan buys property in delhi where shahrukh khan gauri khan once lived

जहां शाहरुख-गौरी रहते थे, आर्यन ने वो घर 37 करोड़ में खरीद लिया

Shahrukh Khan के बड़े बेटे Aryan Khan ने दिल्ली के पंचशील पार्क में एक प्रॉपर्टी खरीदी है.

Advertisement
Shahrukh Khan
आर्यन खान ने अपने ब्रैंड के ऐड में शाहरुख खान को डायरेक्ट किया था.
pic
मेघना
30 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2024, 12:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan के बड़े बेटे Aryan Khan ने दिल्ली में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. आप पूछेंगे इसमें नया क्या है? स्टार्स तो अक्सर घर-ज़मीन प्रॉपर्टीज़ खरीदते ही रहते हैं. तो इसमें कौन सी बड़ी बात है. हम बताते हैं. दरअसल, आर्यन ने जो घर खरीदा है वो कोई ऐसा वैसा घर नहीं है. वो वही घर है जिसमें कभी शाहरुख और गौरी रहा करते थे.

आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली सीरीज़ 'स्टारडम' की शूटिंग में बिज़ी हैं. इसी बीच खबर आई कि उन्होंने राजधानी दिल्ली में 37 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है. ये साउथ दिल्ली में लोकेटेड है. जिसका ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट आर्यन ने खरीद लिया है.

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ने दिल्ली के पंचशील पार्क में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. जिसका ट्रांसेक्शन और रजिस्ट्री मई 2024 में हो गई थी. स्टैम्प ड्यूटी के लिए उस वक्त आर्यन ने दो करोड़ 64 लाख रुपए दिए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ने उसी घर के दो फ्लोर को खरीदा है जिसमें शाहरुख-गौरी अपने शुरुआती दिनों में रहा करते थे.

वैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ दिल्ली में घर खरीदने से हिचकते हैं. वो ज़्यादातर प्रॉपर्टी मुंबई या महाराष्ट्र के ही किसी दूसरे शहर में खरीदते हैं. मगर शाहरुख अपने होमटाउन दिल्ली से अटैच रहना चाहते हैं. तभी तो आर्यन ने यहां घर खरीद लिया. 

Embed

Wealthvisory Capital के फाउंडर प्रदीप प्रजापति ने इकोनाॉमिक टाइम्स से बात करते हुए बताया,

Embed

वैसे आर्यन से पहले सुहाना खान ने अलीबाग में एक ज़मीन खरीदी थी. जो करीब 13 करोड़ रुपए की थी. ख़ैर, आर्यन की पहली सीरीज़ की बात करें तो छह एपिसोड्स में बंटी सीरीज़ 'स्टारडम' को आर्यन ने 'बार्ड ऑफ ब्लड' फेम बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखा है. आर्यन सारे एपिसोड्स को डायरेक्ट खुद ही कर रहे हैं. वो सीरीज़ के शो रनर भी हैं.

'स्टारडम' को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी. ये फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करने वाली सीरीज़ होगी. पहले खबरें थीं कि आर्यन फिल्मों में एक्टिंग करेंगे. मगर वो शुरुआत डायरेक्शन से कर रहे हैं. पिछले ही दिनों आर्यन ने अपनी कंपनी D'Yavol X के लिए शाहरुख खान के साथ एक ऐड डायरेक्ट किया था. इसमें वो खुद भी नज़र आ रहे थे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लेते हुए बेटे आर्यन खान पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()