The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Arshad Warsi says that after 25 years of his career he is still searching for a job

25 साल काम करने के बाद भी अरशद वारसी जॉब क्यों खोज रहे?

उन्होंने इंडस्ट्री और अपने करियर को लेकर कई बातें बताई.

Advertisement
pic
6 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021, 01:16 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने शुरू कर दी 'विक्रम-वेधा' की शूटिंग, मनी लॉन्डरिंग केस में जैकलीन फर्नांडिज़ से ईडी ने की पूछताछ और इंडस्ट्री में 25 साल बिताने के बाद भी नौकरी ढूंढ रहे हैं अरशद वारसी. आज की बड़ी खबरों में आप इन सभी बड़ी खबरों को पढ़ सकते हैं. 1. फ्रेड एस्टेयर की बायोपिक में दिखेंगे 'टॉम हॉलैंड' पहली खबर हॉलीवुड से. अमेरिका के लेजेंडरी एक्टर, डांसर और सिंगर फ्रेड एस्टेयर की बायोपिक बनने जा रही है. जिसमें 'स्पाइडर मैन' फेम एक्टर टॉम हॉलैंड को कास्ट किया जाएगा.
अपने रिसेंट इंटरव्यू में टॉम ने इस बात को कंफर्म किया है. फ्रेड एस्टेयर को सिनेमा जगत के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक माना जाता है. 2. ऋतिक-सैफ ने शुरू की 'विक्रम-वेधा' की शूटिंग सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने फिल्म 'विक्रम-वेधा' की शूटिंग शुरू कर दी है. ये फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम-वेधा' की हिंदी रीमेक होगी. जिसका फर्स्ट शेड्यूल अबू-धाबी में शूट हो चुका है. अब लखनऊ में इसके सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी. मूवी में राधिका आपटे भी नज़र आएंगी. 3. बार डांसर स्वीटी पर फिल्म बनाएंगे संजय गुप्ता फिल्ममेकर संजय गुप्ता जल्द ही अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इंडिया की सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल बार डांसर स्वीटी की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. जो मुंबई के टोपाज़ बार में काम किया करती थीं. इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'टोपाज़' रखा गया है. खबर है कि संजय गुप्ता ने इसके राइट्स खरीद लिए हैं. जल्द ही संजय गुप्ता इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं. 4. दीपिका की अगली फिल्म OTT पर रिलीज़ होगी दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जल्द ही एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस अनटाइटल्ड फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि मूवी में काफी इंटीमेट सीन्स है. जिसके कारण सेंसर बोर्ड को दिक्कत हो सकती है. इसी वजह से मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रेफर कर सकते हैं. 5. 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास के साथ एक नई फिल्म पर काम करने जा रही हैं. जिसे फिलहाल 'प्रोजक्ट के' का नाम दिया गया है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी होंगे. खबर है कि इस पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है.

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


दीपिका जल्द ही इस शूटिंग शेड्यूल को ज्वॉइन कर सकती हैं. इसे अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है. 6. 25 साल काम करने के बाद भी नौकरी ढूंढ रहे अरशद वारसी अब बात 'मुन्ना भाई' के 'सर्किट' और 'गोलमाल' के 'माधव' यानी अरशद वारसी की. जिन्हें इंडस्ट्री में काम करते-करते 25 साल हो गए. इसी मौके पर जब अरशद से बात की गई तो उन्होंने इंडस्ट्री और अपने करियर को लेकर कई बातें बताई. कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि कभी भी वो इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में टिक पाएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि वो अभी तक अपने लिए नौकरी क्यों खोज रहे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अरशद ने कहा, ''मुझे लगा नहीं था कि मैं 25 साल तक टिक पाऊंगा इधर. मैं बहुत डर जाता था जब मैं अपने साथ के लोगों को एक-एक करते इस इंडस्ट्री को छोड़ते हुए देखता था. मुझे लगता था कि अब अगला नंबर मेरा है.''
अरशद ने कहा, ''मैं खुश हूं कि मैंने 25 साल इंडस्ट्री में बिता दिए. मैं फेल होने से डरता था, उन लोगों के बीच जाने से डरता हूं, जो कहते थे देखो ये बेचारा यहां हीरो बनने आया था. बैड फेज़ में भी मैंने नॉन स्टॉप काम किया, मैंने सब कुछ देखा है. मगर खुश हूं कि सभी ने मुझपर भरोसा किया. मुझे लगता है कि आगे भी मेरी ये जर्नी ऐसी ही रहेगी. मैंने 25 साल बिता लिए मगर अभी भी अपने लिए नौकरी खोज रहा हूं क्योंकि ये इंडस्ट्री ऐसी ही है.'' 7. दिलजीत दोसांझ ने ट्विटर पर फैन्स की लगाई क्लास फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बार उन्होंने बहुत प्यार से ट्विटर फैन्स की क्लास लगा दी है. दरअसल ट्विटर पर अक्सर ''It's Diljit Dosanjh Birthday'' ट्रेंड कर जाता है. कल भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसी पर लिखते हुए दिलजीत ने ट्वीट किया. लिखा, ''ट्विटर वालों मुझे पता है कि तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो, पर रोज़ ही मेरा बर्थेडे यार...लव यू ट्विटर, पर बहुत मीठा भी सेहत के लिए अच्छा नहीं. ऐसे ही शुगर करवाओगे मुझे, जाने दो यार...'' इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपने ट्रेंड हो रहे बर्थडे हैशटैग को भी शेयर किया है. 8. मनी लॉन्डरिंग केस में एयरपोर्ट पर रोकी गईं जैकलीन बात जैकलीन फर्नांडिज़ की. जिन्हें संडे शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने रोक दिया. रिपोर्ट्स हैं कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर केस में ED ने एक लुक आउट सर्कुलर यानी LOC जारी किया है. इसी सर्कुलर के मुताबिक जैकलीन को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया. उनसे थोड़ी देर पूछताछ भी की गई. उन्हें बताया गया कि ED के दिल्ली वाले ऑफिस में उन्हें पूछताछ के लिए पेश होना है. तब तक जैकलीन देश से बाहर नहीं जा सकतीं. ED ने दिल्ली कोर्ट में सुकेश के खिलाफ जो चार्जशीट फाइल की है उसमें बताया कि जैकलीन और सुकेश के बीच पैसों का लेनदेन हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की पर्शियन बिल्ली समेत 10 करोड़ रुपए से ऊपर के तोहफे दिए हैं.
तो ये थीं आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे दी लल्लनटॉप और हमारे नए यू-ट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर रिलीज़ किया जाता है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()