"प्रभास बहुत उम्दा एक्टर हैं..." अरशद वारसी ने पूरे विवाद पर अब क्या कहा?
Arshad Warsi ने कहा था कि Kalki 2898 AD में Prabhas को जोकर बना दिया. इस बात पर बहुत विवाद हुआ था.

बीते अगस्त में Arshad Warsi ने Prabhas पर कॉमेंट किया था. उसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत हल्ला मचा था. अरशद ने कहा था कि Kalki 2898 AD में प्रभास के किरदार को किसी जोकर की तरह दिखाया गया था. लोग लिखने लगे कि अरशद ने प्रभास का अपमान किया है. यहां तक की साउथ के एक्टर्स भी इस बहस में आ गए थे. अब अरशद ने फिर से प्रभास पर बात की है. एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन के इवेंट में अरशद से इस पूरे विवाद के बारे में पूछा गया. उनका जवाब था,
बता दें कि अगस्त में Unfiltered By Samdish को दिए इंटरव्यू में अरशद से पूछा गया था कि उन्होंने हाल-फिलहाल में कौन-सी फिल्म देखी. अरशद ने तब बताया,
अरशद के इस बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर बेचा गया. इंटरनेट पर चलने लगा कि अरशद प्रभास को जोकर कह रहे हैं, जबकि यहां प्रभास के किरदार की बात हो रही थी. उन दिनों तेलुगु एक्टर नानी भी अपनी नई फिल्म प्रमोट कर रहे थे. मीडिया ने उनसे इस कॉमेंट पर राय मांगी. तब नानी ने कहा कि अरशद को इस बयान से उनके करियर की सबसे बड़ी पब्लिसिटी मिल गई है.
हालांकि बाद में नानी ने अपने कॉमेंट पर खेद भी जताया. उन्होंने कहा कि पूरी बात सुने बिना उन्होंने रिएक्ट किया और उन्हें इस बात का पछतावा है. मिड-डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का चयन बहुत खराब था, और उनकी बातों का गलत मतलब भी निकाला गया. उन्होंने अपने आप को और अरशद को इस पूरी कंट्रोवर्सी का विक्टिम बताया. आगे उन्होंने अरशद के काम की तारीफ भी की. कहा कि उनके काम को पूरे इंडिया में पसंद किया जाता है.
वीडियो: अरशद वारसी ने प्रभास को जोकर कहा था, नाग अश्विन ने दिया जवाब है

.webp?width=60)

