The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Arnab Goswami Labels Dhurandhar as Fiction, Says- Nobody Wants to See Akshaye Khanna Dancing

अर्नब गोस्वामी ने रणवीर की 'धुरंधर' को लेफ्ट-राइट-सेंटर धो दिया, फिल्म न देखने की अपील की

अर्नब गोस्वामी ने फिल्ममेकर्स को चुनौती दी है कि वो उन्नाव रेप केस और कुलदीप सिंह सेंगर पर फिल्म बनाकर दिखाएं.

Advertisement
arnab goswami, ranveer singh, akshaye khanna, dhurandhar,
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं.
pic
शुभांजल
31 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 06:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh और Akshaye Khanna स्टारर Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है. मगर सीनियर टीवी जर्नलिस्ट Arnab Goswami ने लोगों से अपील की है कि वो इस फिल्म को न देखें. उन्होंने मूवी की तुलना Unnao Rape Case से करते हुए फिल्ममेकर्स को एक बड़ा चैलेंज दे दिया है. क्या है पूरा मामला, बताते हैं.

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस पर एक विवादित फ़ैसला दिया था. उन्होंने मामले में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी थी. इस बात ने देश भर में लोगों को नाराज़ कर दिया है. आम लोगों ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कोर्ट के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया था. ये देखकर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ़ अर्नब गोस्वामी इन दिनों इस मुद्दे को अपनी डिबेट का विषय बना रहे हैं. बातों-बातों में उन्होंने 'धुरंधर' को भी लपेटे में ले लिया. फिल्ममेकर्स को चैलेंज देते हुए अर्नब ने कहा,

Image embed

Image embed

अर्नब आगे कहते हैं,

Image embed
Image embed

अर्नब गोस्वामी से पहले फिल्म जर्नलिस्ट अनुपम चोपड़ा और सुचारिता त्यागी ने भी 'धुरंधर' की आलोचना की थी. अनुपमा ने द हॉलीवुड इंडिया की तरफ़ से दिए गए रिव्यू में 'धुरंधर' को थकाऊ, निष्ठुर और उन्मादी जासूसी थ्रिलर बताया था. मगर बाद में उनका ये रिव्यू चैनल से हटा दिया गया. सुचारिता ने इसे साढ़े तीन घंटे की हाइपर-मैस्क्यूलिन मूवी बताया था. इस बात के लिए उन्हें भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया गया है. मगर अर्नब के केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ. उल्टा, सोशल मीडिया पर उन्हें ज्यादातर लोगों का समर्थन मिल रहा है.

वीडियो: 'धुरंधर' को ध्रुव राठी ने बर्बाद करने की दी थी धमकी, खुद ही ट्रोल हो गए

Advertisement

Advertisement

()