''शाहरुख खान बहुत मेहनती हैं, उन्होंने बहुत कुछ देखा है...''
Arjun Rampal ने अपने और Shahrukh Khan की पहली मुलाकात पर भी बात की.

Shahrukh Khan और Arjun Rampal ने एक साथ फुल फ्लेज्ड तीन फिल्मों में काम किया है. Don, Om Shanti Om और Ra.One. तीनों को ही जनता का धुआंधार रिस्पॉन्स मिला. हीरो और विलन की इस जोड़ी को पर्दे पर बहुत पसंद किया गया. अब हाल ही में अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान के साथ फिल्मों और उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है. अर्जुन ने कहा कि शाहरुख खान के अंदर बहुत गहराई है.
पिछले दिनों अर्जुन रामपाल 'द रणवीर शो' पर आए थे. इसी में उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन से इतर, उनकी और शाहरुख खान की काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. जब शाहरुख के बारे में बात की गई तो अर्जुन बोले,
अर्जुन ने कहा,
अर्जुन ने अपने और शाहरुख खान की पहली मुलाकात पर भी बात की. बताया कि उनकी पूर्व पत्नी मेहर और शाहरुख की वाइफ गौरी खान, दोस्त हैं. इसी के चलते वो एक-दो बार शाहरुख से मिले थे. इसके बाद उनके बीच बॉन्डिंग शुरू हो गई थी. ख़ैर, अर्जुन आखिरी बार विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' में नज़र आए थे. अब वो जल्द ही The Battle of Bhima Koregaon में नज़र आएंगे. जहां उन्होंने सिद्धनक महार इनामदार के रोल में दिखाई देंगे.
वीडियो: शाहरुख खान की आंखों में समस्या, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे विदेश

.webp?width=60)

