The Lallantop
Advertisement

11 साल की लड़की का क्रिकेट गरीबी से नहीं रुकेगा, अर्जुन कपूर ने जिम्मा उठाया

अनिषा राउत के क्रिकेट खेलने पर जो भी खर्चा आएगा, वो सारा का सारा अर्जुन कपूर देंगे.

Advertisement
pic
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023, 04:12 PM IST)
arjun kapoor, anusha rout,
क्रिकेटर अनिषा राउत के साथ अर्जुन कपूर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र की एक क्रिकेटर हैं Anisha Rout. उम्र 11 साल. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अंडर-15 टीम के लिए खेल चुकी हैं.आगे चलकर सचिन तेंडुलकर जैसी क्रिकेटर बनना चाहती हैं. मगर क्रिकेट का सामान खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे में एक्टर Arjun Kapoor ने अनिषा के क्रिकेट खेलने पर आने वाला सारा खर्च उठाने का फैसला किया है. जब तक अनिषा 18 साल की नहीं हो जातीं.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिषा ने MS Dhoni फिल्म देखने के बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया. वो हफ्ते के सातों दिन, 8 घंटे क्रिकेट ट्रेनिंग करती हैं. मगर इसके लिए उन्हें हर रोज 80 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. उनके पिता प्रभास सुपरवाइज़र की नौकरी करते हैं. वो अपनी बिटिया को सपोर्ट करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. मगर अनिषा को बेस्ट फैसिलिटी और अच्छी क्वॉलिटी के क्रिकेट इक्विपमेंट्स खरीदने के पैसे नहीं हैं. जैसे ये चीज़ अर्जुन कपूर को पता चली, उन्होंने अनिषा राउत की ट्रेनिंग का सारा खर्चा उठाने की ज़िम्मेदारी ले ली. वो अगले 7 साल तक अनिषा के क्रिकेटिंग करियर को सपोर्ट करेंगे.  

arjun kapoor, anisha rout,
अनिषा और अर्जुन की ये इकलौती तस्वीर इंटरनेट पर अवेलेबल है.

इस बारे में प्रभास ने मीडिया से बात करते हुए बताया-

''माता-पिता के तौर पर आप अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी चीज़ देना चाहते हैं. मगर वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बनने की ट्रेनिंग काफी महंगी है. अनिषा चाहती है कि वो इंडिया के लिए खेले. सचिन तेंडुलकर की तरह देश का मान बढ़ाए. पिता के तौर पर मैं उसे सपोर्ट करना चाता हूं, ताकि वो जो करना चाहती है, वो कर सके. आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सके. ऐसे वक्त पर अर्जुन कपूर से मदद मिलना भगवान की दया है. इससे मेरे ऊपर से काफी बोझ कम हो जाएगा. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके लिए अर्जुन का कैसे शुक्रिया अदा करूं. अनिषा के लिए ज़रूरी थी कि उसके पास क्रिकेट खेलने के लिए बेस्ट चीज़ें हों. अब 18 साल तक उसके पास सारे संसाधन होंगे.''   

अनिषा ने 10 साल की उम्र में रायगढ़ जिले की अंडर-15 वुमंस टीम में खेल चुकी हैं. पिछले मैचों में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी मारी है. फिलहाल वो MIG क्लब के लिए बतौर ओपनिंग बैटर खेलती हैं. 

अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में वो ‘द लेडी किलर’ और ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक में दिखाई देने वाले हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप और शादी से पहले सेक्स के मसले पर शाहरुख खान क्या पर कमेंट किया?

Advertisement

Advertisement

()