The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Arjun Kapoor said that Vikrant Massey was much better than him in Half Girlfriend

''मुझसे अच्छी एक्टिंग तो विक्रांत मैसी ने की थी'' - अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor ने बताया Half Girlfriend फिल्म से उन्होंने क्या सीख ली और इसमें क्या एक बदलाव करना चाहते हैं.

Advertisement
pic
28 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 03:46 PM IST)
arjun kapoor
अर्जुन कपूर हाल ही में सिंघम अगेन में दिखाई दिए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2017 में Arjun Kapoor, Sharddha Kapoor की फिल्म आई थी. नाम था Half Girlfriend. मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई मगर इसके गाने ठीक-ठाक चले थे. फिल्म में 12th Fail फेम Vikrant Massey भी थे. अपनी इसी फिल्म पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वो इस फिल्म में अपने रोल को दोबारा से करना चाहेंगे.

अर्जुन कपूर हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई दिए थे. मूवी में उनका नेगेटिव रोल था. कुछ लोगों को उनका ये किरदार पसंद आया. कुछ को नहीं. अब हाल ही में अर्जुन ने अपनी कुछ पुरानी फिल्मों और उसमें उनकी परफॉर्मेंस पर बात की है. 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म में उनसे अच्छा परफॉर्म तो विक्रांत ने किया है.

Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

''मैं बस ये सोचता हूं कि काश मुझे 'हाफ गर्लफ्रेंड' को डब नहीं करना पड़ता. मुझे लगता है मैंने सेट पर बहुत अच्छा काम किया मगर दुर्भाग्य ये था कि मुझे इसे डब करना पड़ा और मैं वो बोली नहीं पकड़ पाया. मैं ऐसा नहीं हूं कि जो डबिंग में एक्सपर्ट है. क्योंकि डबिंग से ओरिजनल मोमेंट वाली फीलिंग नहीं आती. ये भी है कि आज की जनरेशन डब नहीं करती. मैं ये नहीं कह रहा कि ये मेरा खराब काम था लेकिन अगर एक क्रिटिक के तौर पर मैं पीछे देखूं तो मैं इस फिल्म को फिर से करना चाहूंगा. मैं और अच्छा कर सकता था.''

अर्जुन ने कहा,

''जैसे विक्रांत मैसी को ही देख लीजिए, उन्होंने बहुत अच्छा डब किया. उनका डायलेक्ट कितना सही था. उन्होंने फिल्म में भी बहुत अच्छा काम किया. वो बहुत अच्छे एक्टर हैं. मुझे और भी अच्छा प्ले करना चाहिए थे मगर मैं वो बोली पकड़ ही नहीं पाया. बस मेरे लिए यही है जिसे मैं पीछे देखता हूं और उससे सीख लेता हूं.''

वैसे अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत की सेम नेम पर आई नॉवेल पर बेस्ड थी. ये अर्जुन कपूर की कुछ शुरुआती फिल्मों में से एक थी. जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. विक्रांत इसमें सपोर्टिव रोल में थे. पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. 

वीडियो: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर की फिल्म Lady Killer इस वजह से फ्लॉप हो गई थी?

Advertisement

Advertisement

()