शूटिंग के वक्त चोटिल हुए अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी, सेट पर गिरी छत
Arjun Kapoor की फिल्म के कोरियोग्राफर ने बताया, सेट पर क्या हुआ.
.webp?width=210)
Arjun Kapoor इन दिनों अपनी अगरी फिल्म Mere Husband Ki Biwi की शूटिंग कर रहे हैं. जिसमें Bhumi Pednekar और Jackky Bhagnani भी दिखाई देने वाले हैं. बीते दिनों फिल्म के एक गाने की शूटिंग मुंबई के रॉयल पाम होटल में चल रही थी. इसी के दौरान होटल की छत गिर गई. इस घटना में अर्जुन, जैकी और फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज़ चोटिल हो गए हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और जैकी गाने के एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, जब ये हादसा हुआ. इन तीनों के अलावा सेट पर मौजूद कुछ क्रू मेम्बर्स को भी चोट आई है. Federation of Western India Cine Employees से अशोक दूबे ने इस घटना के पीछे की वजह बताई. उन्होंने बताया कि साउंड सिस्टम के वाइब्रेशन की वजह से छत गिरी. उन्होंने मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा,
अशोक दूबे ने ये भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उनकी टीम ने चीफ मिनिस्टर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर और बीएमसी को लेटर भी लिखा है. उधर फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी घटना पर बात की. हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया,
इस घटना की वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. अर्जुन और भूमि इससे पहले द लेडी किलर फिल्म में साथ आए थे. जो बहुत बुरी तरह पिटी थी. बॉक्स ऑफिस पर डिज़ास्टर साबित हुई थी. अब देखना होगा ये फिल्म कितनी चलती है.
वीडियो: अर्जुन कपूर ने वरुण धवन की Short Film देख करण जौहर हंसने लगे

.webp?width=60)

