The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Arbaaz Khan appears in an ad as tennis legend Roger Federer and internet cant keep calm

अरबाज़ खान ने अपने ऊपर बनने वाले मीम्स का ऐसा इस्तेमाल किया कि मजमा लूट ले गए

अरबाज़ खान ने नए ऐड में टेनिस लेजेंड रोजर फेडरर का रोल किया और इंटरनेट पर बवाल कट गया.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2023, 06:48 PM IST)
arbaaz khan, roger federer, superteam ad
सुपरटीम ऐड के एक सीन में अरबाज़ खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

मीम की दुनिया में Arbaaz Khan की तुलना दिग्गज टेनिस प्लेयर Roger Federer से होती है. ये इकलौती दुनिया है, जहां ऐसी तुलना संभव है. सिर्फ इसलिए, क्योंकि दोनों की शक्लें मिलती हैं. जब तक ये बात इंटरनेट पर थी, मामला ठीक था. अब एक ऐड आया है, जिसमें अरबाज़ खान, रोजर फेडरर के कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं. ये Superteam नाम की कोडिंग कंपनी का ऐड है. बेसिकली इस ऐड में अरबाज़ खान 'खराब' रोजर फेडरर बने हैं. खराब का मतलब, जिसे अपना काम ढंग से नहीं आता. बेसिकली अरबाज़ खान इस ऐड में खुद का ही रोल कर रहे हैं. जोक्स अपार्ट, इस ऐड की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है. क्योंकि ये लीक से हटकर बना हुआ कॉन्टेंट है. साथ में शाबाशी मिल रही है अरबाज़ खान को, जो अपना ईगो तजकर इस ऐड में फीचर होने को तैयार हुए.

इस ऐड में अरबाज़ खुद को 'टेनिस लेजेंड रोजर फेडरर' कहकर इंट्रोड्यूस करते हैं. फेडरर टेनिस खेलते थे. इसलिए अरबाज़ भी टेनिस खेलने की कोशिश करते हैं. मगर खेल नहीं पाते. क्योंकि आता नहीं है. बीच में चोट लगने पर वो हिंदी में गाली भी निकाल देते हैं. इस ऐड का मक़सद ये बताना है कि महज रोजर फेडरर जैसा दिखने से कोई रोजर फेडरर नहीं बन जाता. उसके लिए लगती है ढेर सारी मेहनत, लगन और टैलेंट. मगर आप सुपरटीम पर काम कर और सीख के कोडिंग लेजेंड ज़रूर बन सकते हैं.

अरबाज़ खान के लिए तारीफ की बात इसलिए है क्योंकि उन्होंने ये ऐड करना चुना. आउट द बॉक्स आइडिया को सपोर्ट किया. इसके अलावा खुद की तुलना एक दिग्गज से होने देना और फिर खुद को कमतर साबित करवाना, कलेजे का काम है. हर कोई नहीं कर सकता. यू नो फ्रेजाइल मेल ईगो. इसलिए अरबाज़ खान को इसका क्रेडिट दिया जाना चाहिए. अरबाज़ का सुपरस्टार न होना, उनके फेवर में ही काम करता है. वो अलग-अलग तरह के काम कर पाते हैं. इसलिए इंटरनेट उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा. ये देखिए कुछ नमूने.

 

सुपरटीम के इस ऐड का लुक और फील थोड़ा-थोड़ा क्रेड के ऐड जैसा है. डिट्टो नहीं. मगर डिफरेंट होने के मामले में दोनों ऐड्स टक्कर के हैं. खैर, अब बात अरबाज़ और रोजर फेडरर की तुलना की. एक इंटरव्यू में अरबाज़ खान ने बताया था कि उन्हें रोजर फेडरर के साथ तुलना वाले मीम्स के बारे में पता है. उन्होंने ये भी कहा था कि वो रोजर फेडरर से मिलना चाहेंगे. क्योंकि वो उनके बड़े वाले फैन हैं.

रोजर फेडरर ने 2022 में टेनिस से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी. वहीं दूसरी तरफ अरबाज़ खान आखिरी बार सोनी लिव की सीरीज़ 'तनाव' में नज़र आए थे. ये इज़रायली शो 'फौदा' का इंडियन रीमेक था. आने वाले दिनों अरबाज़ 'पटना शुक्ला' नाम की फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें रवीना टंडन लीड रोल कर रही हैं. 

वीडियो: सलमान खान ने जिस स्कार्फ से 'पठान' को बचाया, उसे शाहरुख खान ने अपने पास रख लिया

Advertisement

Advertisement

()