The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • AR Rahman teases his wife Saira Banu to speak in Tamil instead of Hindi at an award show

ए.आर. रहमान ने अपनी पत्नी को छेड़ते हुए हिंदी की बजाय तमिल में बात करने को कहा, तो राजनीति चालू हो गई

रहमान कई बार हिंदी भाषा को ग़ैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों पर थोपे जाने के खिलाफ बोल चुके हैं. मगर यहां ऐसी कोई बात नहीं कर रहे थे. ये मज़ाकिया वीडियो है, जिसे गलत एंगल से फैलाया जा रहा.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023, 03:57 PM IST)
ar rahman, saira banu, hindi imposition,
विकटन अवॉर्ड शो के दौरान पत्नी सायरा बानो के साथ स्टेज पर ए.आर रहमान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों AR Rahman का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो एक अवॉर्ड शो के दौरान अपनी पत्नी Saira Banu से Tamil में बात करने के लिए कह रहे हैं. ये मज़ाकिया वीडियो है, जिसे गलत एंगल देकर फैलाया जा रहा है. रहमान कई बार हिंदी भाषा को ग़ैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों पर थोपे जाने के खिलाफ बोल चुके हैं. मगर यहां वो ऐसी कोई बात नहीं कर रहे थे.  

ए.आर. रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ चेन्नई में विकटन अवॉर्ड (Vikatan award) शो अटेंड करने गए थे. इस इवेंट के दौरान एंकर ने रहमान और सायरा को स्टेज पर बुलाया. रहमान ने सायरा के बारे में बात करते हुए कहा-

''मुझे अपने इंटरव्यूज़ दोबारा देखना पसंद नहीं करता. मगर ये उन इंटरव्यूज़ को बार-बार चलाकर देखती हैं. क्योंकि इन्हें मेरी आवाज़ बहुत पसंद है.''

जैसे ही सायरा के बोलने की बारी आई, रहमान ने उन्हें छेड़ते हुए कहा-

''आप हिंदी में नहीं, तमिल में बोलिए.''

रहमान ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि सायरा की तमिल दुरुस्त नहीं है. वो बेहिचक उस भाषा में बात नहीं कर पातीं. इसके बाद सायरा ने कहा-

''हे भगवान! सॉरी, मैं साफ तमिल में बात नहीं कर पाती. इसलिए प्लीज़ मुझे माफ करिएगा. मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं. और हां इनकी आवाज़ मेरी फेवरिट है. मैं इनकी आवाज़ के साथ प्यार में पड़ गई थी. बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं.'' 

लंबे समय से हिंदी को भारत का फर्स्ट लैंग्वेज बनाने की बात चल रही है. मगर ग़ैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों से इसका विरोध हो रहा है. क्योंकि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है. रहमान भी हिंदी के थोपे जाने के खिलाफ रहे हैं. 2022 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक मौके पर कहा था कि 'हिंदी एकीकृत करने वाली भाषा है'. अमित शाह के इस बयान पर जब रहमान की प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने कार में बैठते हुए कहा-

''तमिल एकीकृत करने वाली भाषा है.''    

इसके अलावा भी वो कई बार तमिल भाषा के समर्थन में खड़े हो चुके हैं. क्योंकि वो खुद तमिल नाडु से आते हैं. वही भाषा बोलकर बड़े हुए हैं. इस चक्कर में अवॉर्ड शो के दौरान की गई इस मज़ाकिया हरकत को भी भाषाई राजनीति से जोड़ दिया गया. खैर, ए.आर. रहमान इन दिनों भारी व्यस्त चल रहे हैं. पिछले दिनों उनके म्यूज़िक वाली तमिल फिल्म 'पाथु थाला' रिलीज़ हुई थी. 28 अप्रैल को उनकी अगली फिल्म मणिरत्नम डायरेक्टेड PS 2 रिलीज़ हो रही है. इसके अलावा वो तमिल साइंस फिक्शन फिल्म 'अयलान' का भी म्यूज़िक कर रहे हैं. तमिल के अलावा उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' और ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' के लिए भी म्यूज़िक कंपोज़ किया है. 

वीडियो: ऑस्कर के बाद ए.आर. रहमान की लाइफ ने कैसा टर्न लिया, जान लीजिये

Advertisement

Advertisement

()