The Lallantop
Advertisement

'सिकंदर' नहीं, मुरुगदास के साथ कोरियन फिल्म का रीमेक करना चाहते थे सलमान खान

Sikandar के डायरेक्टर AR Murugadoss ने बताया उन्होंने Salman Khan के साथ पहले काम करने से क्यों मना कर दिया था.

Advertisement
Salman khan
'सिकंदर', एआर मुरुगादास और सलमान खान का पहला कोलैबरेशन है.
pic
मेघना
21 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 12:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan की Sikandar बनकर तैयार हो चुकी है. मेकर्स इसे सेंसर बोर्ड को भेजने की तैयारी कर रहे हैं. मुरुगादास और सलमान का ये पहला कोलैबरेशन है. हालांकि मुरुगादास 'सिकंदर' से पहले भी कई बार सलमान के साथ फिल्म करने की कोशिश कर चुके हैं. मगर उस वक्त चीज़ें ठीक नहीं हुई. रिसेंटली मुरुगादास ने बताया कि सलमान उनके साथ कोरियन फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे. मगर उन्होंने मना कर दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एआर मुरुगादास ने न्यूज़ एजेंसी PTI से बात करते हुए बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलमान से हुई थी. उन्होंने कहा,

Embed

मरुगादास ने आगे कहा,

Embed

Embed

हालांकि सलमान और मुरुगादास अब 'सिकंदर' के लिए साथ आए हैं. कोविड के टाइम में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने मुरुगादास को अप्रोच किया. उनसे कहा कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ आएं. जिसके बाद मुरुगादास ने 'सिकंदर' पर काम शुरू किया. अब ये फिल्म बनकर तैयार है. 30 मार्च को इसे बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एआर मुरुगादास ने 'सिकंदर' के बारे में बात की थी. कहा था,

Embed

बाकी अब पब्लिक ये देखना चाहती है कि मुरुगादास, सलमान को स्क्रीन पर कैसे प्रेजेंट करते हैं. फिल्म का फर्स्ट हाफ एक घंटे 15 मिनट लंबा है. सेकेंड हाफ एक घंटे 5 मिनट लंबा है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 20 मिनट है. देखना होगा जनता को पिक्चर कितनी पसंद आती है. 

वीडियो: सलमान खान, रश्मिका मंदाना ने कौन-से सीक्वेंस से सिकंदर का शूट पूरा किया

Advertisement

Advertisement

()