पहली अप्रैल. वो तारीख जो हर साल बहुत कुछ बदल देती है. फाइनैंशल इयर शुरू होने कीवजह से 1 अप्रैल से कई नियम लागू किए जाते हैं. ये नियम और बदलाव हम सबकी जिंदगी सेजुड़े होते हैं. कई बार जानकारी के अभाव में आप किसी गहरी प्रॉब्लम में भी फंस सकतेहैं. ऐसे में समय रहते इनके बारे में जान लेना जरूरी होता है. आइए नजर डाल लेते हैं2019 में क्या-क्या बदल रहा है. सवाल-1. बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देनाबैंक के विलय से क्या बदलाव होगा? 1- आज से देना बैंक और विजया बैंक का नामोनिशानमिट गया. इन दोनों बैंकों के ग्राहकों के खाते अब बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर होचुके हैं. 2- नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड मिलेगा. 3- विलय योजना केतहत विजया बैंक के शेयरधारकों को 11 मार्च तक 1,000 शेयर पर BoB के 402 इक्विटीशेयर दिए जाएंगे. देना बैंक के शेयरधारकों को 1,000 शेयरों पर BoB के 110 शेयरमिलेंगे. 4- ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकता है. 5- जिनग्राहकों को नए अकाउंट नंबर या IFSC कोड मिलेंगे, उन्हें नए डीटेल्स इनकम टैक्सडिपार्टमेंट, इंश्योरंस कंपनियों, म्यूचुअल फंड, नेशनल पेंशन स्कीम NPS वगैरह मेंअपडेट कराने होंगे. 6- SIP या लोन EMI के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्मभरना पड़ सकता है. सवाल-2. नैशनल पेंशन सिस्टम में क्या बदलाव किए गए हैं? 1- अब इसस्कीम में खाता खुलवाने वालों को टैक्स में पूरी तरह से छूट मिलेगी. 2- इस योजना केतहत पेंशन में सरकार 36 लाख कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 14 फीसदी योगदान देगी.कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 फीसदी ही रहेगा. 3- कर्मचारी रिटायरमेंट के समयकुल जमा फंड में से 60 फीसदी पैसा निकाल सकता है. बाकी 40 फीसदी रकम पेंशन योजनामें बनी रहेगी. 4- पहले रिटायरमेंट के समय 60 फीसदी में से 40 फीसदी रकम टैक्स फ्रीथी. 20 फीसदी पर टैक्स देनदारी बनती थी. अब ये पूरी रकम टैक्स फ्री होगी. सवाल-3.घर खरीदने वालों को क्या सहूलियतें मिलेंगी आज से? अब अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों पर12 फीसदी की जगह 5 फीसदी GST लगेगा. अफोर्डेबल घरों पर अब 8 के बजाय 1 फीसदी GSTदेनी होगी. इससे घर खरीदने वालों को फायदा होगा. कुछ और जरूरी बदलाव जो आपकी जिंदगीसे जुड़े हैं- 1- ट्रेन टिकट की रकम हो सकेगी वापस. अगर आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूटजाती है, तो आपके टिकट की रकम रिफंड हो जाएगी. 2- अब बैंक लोन सस्ता हो सकता है. अबबैंक आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे. मतलब रेपो रेट कम होने पर लोन तुरंतसस्ता होगा. रेपो रेट वो दर होती है, जिस दर पर बैंकों को रिज़र्व बैंक से पैसामिलता है. 3- नौकरी बदलने पर अपने आप ट्रांसफर होगा PF. EPFO के नए नियम लागू होनेपर नौकरी बदलने पर आपके पीएफ का पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा. अभी इसके लिए अलगसे आवेदन करना पड़ता है. 4- इनकम टैक्स के नियम बदल जाएंगे. अब 5 लाख रुपए तक कीआमदनी टैक्स फ्री होगी. स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दियागया है. 5- आज से कारें खरीदना महंगा हो जाएगा. कई कार व बाइक कंपनियों ने इसके लिएपहले ही एलान कर दिया है. गाड़ियां करीब 25 हजार रुपए तक महंगी हो सकती हैं.6- जीवन बीमा सस्ता होगा. 22 से 50 साल के लोगों की किस्तें कम होंगी. बीमाकंपनियां अब मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी. अब बीमा कंपनियां 2006-08 केबजाय 2012-14 के डेटा का इस्तेमाल करेंगी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियोः रविंदर कौर सचदेवा: देश के सभी प्राइमरी स्कूलों को ऐसी टीचर मिल जाए तोउनकी तस्वीर बदल जाएगी