The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Apoorva Lakhia talks about Abhishek Bachchan and calls him Batman of Bollywood

''अगर सलमान सुपरमैन हैं, शाहरुख स्पायडर मैन हैं, तो अभिषेक बच्चन बैटमैन हैं''

डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने बताया कि उन्होंने अभिषेक बच्चन को एक स्क्रिप्ट सुनाई. अभिषेक ने कहा कि ये फिल्म ज़रूर बननी चाहिए, मगर उनके साथ नहीं.

Advertisement
abhishek bachchan, apoorva lakhiya, mumbai se aaya mera dost,
एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख और सलमान. दूसरी तरफ फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' के एक सीन में अभिषेक बच्चन और लारा दत्ता.
pic
श्वेतांक
30 मई 2023 (Updated: 30 मई 2023, 08:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्ममेकर Apoorva Lakhia ने एक इंटरव्यू दिया है. उनकी एक सीरीज़ आई है Crackdown. उसी सिलसिले में. यहां उन्होंने Shootout at Lokhandwala में Vivek Oberoi की कास्टिंग पर बात की. इसी इंटरव्यू में उन्होंने Abhishek Bachchan के बारे में भी बात की है. अपूर्व का कहना है कि अभिषेक बच्चन 'बैटमैन' हैं. क्योंकि रसूखदार परिवार से आने के बावजूद उनके भीतर का इंसान बाकी है.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन के बारे में बात करते हुए अपूर्व लखिया ने कहा-

''अगर इस फिल्म इंडस्ट्री में सब लोग सुपरहीरो हैं, तो मान लीजिए कि सलमान खान 'सुपरमैन' हैं, शाहरुख खान 'स्पायडर मैन' हैं. तो अभिषेक बच्चन 'बैटमैन' हैं. क्योंकि वो सुपरहीरो नहीं हैं. इंसान हैं. वो ब्रूस वेन जैसे नॉर्मल आदमी हैं, जिससे जुड़ाव महसूस किया जा सकता है. जो एक समृद्ध परिवार से आता है. मगर ज़मीन से जुड़ा हुआ है. लोगों की मदद करना चाहता है. मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा सुपरहीरो एक इंसान है और वो अभिषेक बच्चन हैं.''

इसी इंटरव्यू में अपूर्व ने अभिषेक से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. वो बताते हैं कि उन्होंने 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' की कहानी अभिषेक बच्चन को सुनाई थी. मगर अभिषेक की पिछली फिल्म पिट गई थी. इसलिए अपूर्व की फिल्म में भी एक गांव से आने वाले लड़के का रोल नहीं करना चाहते थे. अपूर्व कहते हैं-

''उन्होंने (अभिषेक) मुझे घर बुलाया और कहा, 'ये फिल्म बननी चाहिए. ये बढ़िया स्क्रिप्ट है. इसे 100 परसेंट बनाना चाहिए. मगर मेरे साथ नहीं.'''

ये सुनकर अपूर्व भड़क गए. उन्होंने अभिषेक से कहा-

''आप तो अमिताभ बच्चन के बेटे हैं. आपको कोई टेंशन नहीं है. मगर मेरा क्या? मैं पिछले 6 महीने से ये फिल्म बनाने के लिए इंतज़ार कर रहा हूं. ऑटो रिक्शा में घूम रहा हूं.'' 

mumbai se aaya mera dost,
‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ का पोस्टर.

अपूर्व की ये बातें सुनकर अभिषेक 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' में काम करने को तैयार हो गए. फिल्म बनी और पिट गई. इसमें अभिषेक के साथ लारा दत्ता ने लीड रोल किया था. अभिषेक ने ये फिल्म की क्योंकि अपूर्व चाहते थे कि वो ये फिल्म करें. इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक इंतज़ार किया. इसके अपूर्व और अभिषेक ने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में साथ काम किया. 

वीडियो: अभिषेक बच्चन ने ट्रॉफीज़ ज़मीन पर सजाई, और ऐश्वर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा

Advertisement

Advertisement

()