The Lallantop
Advertisement

AP Dhillon के घर हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया, शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

कनाडा के वैंकूवर में Singer AP Dhillon के घर के बाहर गोलीबारी की गई है. अब इसका वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
pic
2 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 2 सितंबर 2024, 07:28 PM IST)
ap dhillon house firing video
सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. (फोटो/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कनाडा के वैंकूवर में सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी की गई है. सोमवार, 2 सितंबर को हुई इस घटना वीडियो भी सामने आ गया है (AP Dhillon house firing video). वीडियो में एक आदमी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा है. वीडियो से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ. इसमें दावा किया गया कि फायरिंग Lawrence Bishnoi गैंग के सदस्य रोहित गडारा ने करवाई है.

एपी ढिल्लों के घर के बाहर क्या हुआ?

वीडियो 15 सेकेंड का है. इसकी शुरुआत में एपी ढिल्लों का घर दिखता है. उसके बाहर कार खड़ी है. काले रंग की. उसके नीचे पहले से आग लगी हुई है. चार सेकेंड के बाद एक आदमी का हाथ दिखता है. उसके हाथ में बंदूक है. उसने ग्लव्स पहने हुए हैं. काले रंग के. वीडियो देखकर लगता है कि उसने खुद ही इसे रिकॉर्ड करते हुए गोलीबारी की है. वीडियो बनाते हुए वो पहले चार गोलियां चलाता है. फिर दूसरी दिशा में बंदूक घुमाता है और दो बार गोली चलाता है. ये शख्स आगे बढ़ता है और फिर एक साथ आठ बार गोली चलाता है. 15 सेकेंड के वीडियो में उसने 14 गोलियां चलाई हैं. वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

पोस्ट में क्या था?

इससे पहले हमले के ठीक बाद वायरल हुए पोस्ट में दावा किया गया कि 1 सितंबर की रात को दो स्थानों पर गोलीबारी हुई. विक्टोरिया आइलैंड और टोरंटो का वुडब्रिज. पोस्ट में लिखा है, 

"राम राम जी सारे भाइयों को… एक सितंबर की रात कनाडा में 2 जगह पर फायरिंग हुई है… विक्टोरिया आइलैंड (बीसी) और वुडब्रिज टोरंटो… दोनों की जिम्मेवारी मैं रोहित गडारा (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) लेता हूं."

social media post
फायरिंग के बाद पोस्ट वायरल हुआ 

पोस्ट में आगे लिखा है, 

"विक्टोरिया वाला घर एपी ढिल्लों का है. ये नाचार बड़ी फीलिंग ले रहा है सलमान खान को गाने में लेकर. तेरे घर आए थे... या तो फिर आता बाहर और दिखाता अपने ऐक्शन करके... जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो हम असल में जी रहे हैं वो लाइफ... अपनी औकात में रहो वर्ना कुत्ते की मौत मरोगे."

दरअसल एपी ढिल्लों ने सलमान खान और संजय दत्त के साथ 'Old Money' नाम का एक गाना बनाया था. इस गाने के वीडियो में वॉयलेंस दिखाई गई है. साथ ही कथित तौर पर गैंगस्टर्स की लाइफ के बारे में बताया गया है.

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पहले ही धमकी मिल चुकी है. कुछ समय पहले मुंबई में उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने फायरिंग की थी. इस घटना की जिम्मदारी भी फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी. बाद में सलमान खान की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई.

खबर लिखे जाने तक सुरक्षा एजेंसियों ने एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग की पुष्टि नहीं की थी. कनाडा पुलिस ने भी अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वीडियो: पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ कथित वीडियो कॉल पर क्या प्लान कर रहा लॉरेंस बिश्नोई?

Advertisement

Advertisement

()