The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Anurag Kashyap says he would not direct Virat Kohli biopic, Recalls praise from Shahrukh Khan

मैं विराट कोहली की बायोपिक बनाना पसंद नहीं करूंगा, मैं जानता हूं उस इंसान को- अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने कहा कि बायोपिक ऐसे इंसान की बननी चाहिए जिसने बड़ा काम किया हो, मगर...

Advertisement
Anurag Kashyap, Virat Kohli
अनुराग का कहना है कि विराट कोहली पहले से ही बेहद मशहूर हैं. बायोपिक के लिए वो कोई कठिन विषय नहीं हैं.
pic
अंकिता जोशी
15 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Anurag Kashyap अपनी बेधड़क बयानबाज़ी के लिए जाने जाते हैं. इसके चलते वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने Virat Kohli के बारे में बात की है. फिल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक बनाना चाहेंगे? अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बिना किसी लाग-लपेट के, दो टूक जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

Image embed

उन्होंने इसकी वजह भी बताई. कहा,

Image embed

विराट की बायोपिक न बनाने की अपनी वजह और विस्तार से समझाते हुए अनुराग ने कहा, 

Image embed

Image embed

इस इंटरव्यू में अनुराग ने शाहरुख खान और आलिया भट्ट के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि जब शाहरुख को उनका काम पसंद आता है, तो वो अनुराग को फोन करके तारीफ़ करते हैं. पूरा वाकया सुनाते हुए अनुराग ने कहा,

Image embed

इस इंटरव्यू में अनुराग ने आलिया भट्ट की दिल खोलकर तारीफ़ की. उन्होंने आलिया को इंडस्ट्री के एक अभिशाप को खत्म करने का श्रेय दिया. कहा,

Image embed

अनुराग के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘निशानची’ 19 सितंबर को रिलीज़ होने वाली हैं. बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो इसमें लीड रोल्स में हैं. ये ऐश्वर्य की डेब्यू फिल्म है. अनुराग बतौर एक्टर भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म का नाम है ‘डकैत’. अदिवी सेश और मृणाल ठाकुर इसमें हीरो-हीरोइन हैं. अनुराग इसमें इंस्पेक्टर स्वामी नाम का नेगेटिव रोल प्ले करेंगे. शनील देव के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: अनुराग कश्यप के भाई ने सलमान खान को गुंडा कहा था, एक्टर ने फिर भी उनकी फिल्म प्रमोट कर दी

Advertisement

Advertisement

()