The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Anurag Kashyap praised Adolescence and reprimanded Netflix for its hyopcrisy

जिस शो के लिए नेटफ्लिक्स की भयंकर तारीफ हुई, अनुराग ने उसके लिए नेटफ्लिक्स को क्यों रगड़ दिया?

Anurag Kashyap ने Adolescence की तारीफ करके Netflix को कायदे की झाड़ लगा दी.

Advertisement
Anurag Kashyap on Adolescence
अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें जलन हो रही है कि कोई ऐसी सीरीज़ बना सकता है.
pic
मेघना
19 मार्च 2025 (अपडेटेड: 20 मार्च 2025, 04:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Netflix पर एक सीरीज़ आई. नाम है Adolescence. चार एपिसोड्स की सीरीज़. रिलीज़ के कुछ घंटों बाद ही इसकी भयंकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया इसकी तारीफों से पटा पड़ा है. लोग इसके कंटेंट, राइटिंग, एक्टिंग, सिनेमेटोग्राफी, डायलॉग्स हर चीज़ की तारीफ कर रहे हैं. मगर फिल्ममेकर Anurag Kashyap ने इस सीरीज़ को बनाने के लिए नेटफ्लिक्स को रगड़ दिया. क्या है पूरा मामला, अनुराग ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को क्यों झाड़ा, आइए जानते हैं.

Adolescence की कहानी को मोटा-माटी समझें तो ये एक 13 साल के लड़के की कहानी है. जो स्कूल में बुलिंग का शिकार है. उस पर उसी की स्कूल की एक लड़की के मर्डर का आरोप है. अब उस लड़के के खिलाफ जांच हो रही है. इस मर्डर मिस्ट्री में साइकोलॉजिकल एंगल भी है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये घटना क्यों हुई? इसके पीछे असल में किसका हाथ है?

Adolescence की खास बात ये है कि इसके चारों एपिसोड्स को सिंगल टेक में रिकॉर्ड किया गया है. जिसे टेक्निकल भाषा में Continuous Shot बोलते हैं. अनुराग कश्यप इस बात से नाराज़ हैं कि नेटफ्लिक्स इंडिया को अगर इस तरह की स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया जाता तो वो या तो उसे रिजेक्ट कर देते. या बस 90 मिनट की फिल्म बनाने की अनुमति देते. अनुराग ने अपने पोस्ट में लिखा,

Embed

अनुराग ने इसी  पोस्ट के साथ एक और पोस्ट किया. लिखा,

Embed
Embed

अनुराग ने नेटफ्लिक्स के लिए 'सेक्रेड गेम्स' बनाया था. जो महा-पॉपुलर हुआ. इसे बनाने के एक्सपीरिएंस पर भी अनुराग ने बात की. उन्होंने इशारे-इशारे में नेटफ्लिक्स को पाखंडी भी कह दिया. लिखा,

Embed

अनुराग ने आगे बताया,

Embed

अनुराग ने कहा,

Embed

ख़ैर, अनुराग हमेशा से ही ऐसे बोल्ड बयान के लिए जाने जाते हैं. वो इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कई तरह के बयान दे चुके हैं. रही बात Adolescence की तो हम जल्द ही इसका रिव्यू करेंगे. जिसे आप हमारे वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं.

वीडियो: अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बीच फर्क बताया

Advertisement

Advertisement

()