छावा मुझे नहीं जमी, विकी से अब कॉन्टैक्ट में नहीं हूं- अनुराग कश्यप
विकी कौशल ने अनुराग कश्यप के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी फिल्मों के हीरो रहे. मगर अनुराग ने बताया कि उन्होंने 'छावा' के कुछ सीन्स विनीत कुमार सिंह के लिए देखा.

Vicky Kaushal ने अपने करियर की शुरुआत Anurag Kashyap के साथ की. वो उनकी Gangs Of Wasseypur पर असिस्टेंट डायरेक्टर रहे. उनके डायरेक्शन में बनीं Bombay Velvet, Raman Raghav 2.0 और Manmarziyan जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है. मगर अब वो दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में नहीं. अनुराग के मुताबिक, उन्हें विकी स्टारर Chhaava पसंद नहीं आई थी. उन्होंने इसे टुकड़ों में देखा और वो भी केवल इसलिए क्योंकि इसमें Vineet Kumar Singh ने काम किया था.
दी लल्लनटॉप से हुई बातचीत में अनुराग से पूछा गया कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'छावा' पर उनकी क्या राय है. जवाब में अनुराग ने कहा कि उन्होंने 'छावा' के कुछ एक सीन देखे हैं. खासकर क्लाइमैक्स में टॉर्चर वाला सीन. इसे भी उन्होंने अपने विनीत के लिए देखा था. ये पूछे जाने पर कि उन्हें इस फिल्म में विकी का काम कैसा लगा, अनुराग ने जवाब दिया,
'छावा' के बारे में और विस्तार से बात करते हुए अनुराग ने आगे कहा,
अनुराग ने माना कि फिल्म को ‘एक्सप्लॉइटेटिव’ कहा जाना सही है और वो इसे पूरा देख नहीं पाए. उनके मुताबिक,
'छावा' को लक्ष्मण उतेकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. विकी कौशल ने इसमें छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल 'छावा' पर आधारित है. मैडॉक फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट में विकी के अलावा रश्मिका मंदन्ना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह ने काम किया है. 807.91 करोड़ के कलेक्शन के साथ ये साल 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है.
वीडियो: छावा पर बोले महेश मांजरेकर, विकी के फिल्म में होने या न होने से फर्क नहीं

.webp?width=60)

