The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Anurag Kashyap calls Shah Rukh Khan a man with spine and what did he learn from SRK

अनुराग कश्यप: "शाहरुख खान सबसे ज़्यादा मज़बूत रीढ़ की हड्डी वाले इंसान"

अनुराग ने बताया कि उन्होंने शाहरुख से सीखा, अपने काम से जवाब देना चाहिए.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 04:30 PM IST)
anurag kashyap shah rukh khan pathaan
अनुराग ने अपने इंटरव्यू में शाहरुख की तारीफ करते हुए उन्हें हिम्मतवाला बताया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा जगत की तमाम बड़ी खबरों का एक ठिकाना, द सिनेमा शो:

#1. 08 दिसम्बर को रिलीज़ होगी ‘मेट्रो... इन दिनों’ 

अनुराग बसु की ऐंथॉलॉजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 08 दिसम्बर, 2023 को रिलीज़ होगी. आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, सारा अली खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फ़ज़ल और फातिमा सना शेख जैसे ऐक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं. 

#2. ‘श्री’ से बॉलीवुड कमबैक करेंगी ज्योतिका 

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्री’ में ज्योतिका भी नज़र आएंगी. ‘श्री’ भारतीय उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है. ज्योतिका ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. ज्योतिका इस फिल्म से लंबे समय बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म थी 1998 में आई ‘डोली सजा के रखना’.

#3. कपिल शर्मा का पहला गाना 09 फरवरी को आएगा

कपिल शर्मा का पहला गाना ‘अलोन’ 09 फरवरी को रिलीज़ होने वाला है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी. कपिल के साथ गुरु रंधावा ने भी ये गाना गाया है.

#4. 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी ‘थलपति 67’?

लोकेश कनगराज और थलपति विजय अपनी आने वाली फिल्म ‘थलपति 67’ की शूटिंग कर रहे हैं. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को इसी साल 19 अक्टूबर को रिलीज़ किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि 03 फरवरी को तमिल फिल्म ‘माइकल’ के साथ फिल्म का प्रोमो रिलीज़ किया जाएगा.

#5. "शाहरुख मज़बूत रीढ़ वाले इंसान" - अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान को मज़बूत रीढ़ की हड्डी वाला इंसान बताया है. उन्होंने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख ईमानदार और हिम्मतवाले हैं. सब कुछ होने के बावजूद वो चुप रहे और अपने काम से जवाब दिया. उन्होंने आगे कहा, “मैं समझ गया कि शाहरुख क्या समझाना चाहते हैं. अपने काम से जवाब दो, बिना बात कुछ मत बोलो.”

#6. अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अन्नू कपूर

26 जनवरी की सुबह अन्नू कपूर को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. उन्हें छाती में दर्द की शिकायत थी. अब उनकी हालत में सुधार है और उन्हें 29 जनवरी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, तो #फ्लॉप_हुई_पठान ट्रेंड होने लगा

Advertisement

Advertisement

()