The Lallantop
Advertisement

अनुराग कश्यप ने कहा, "ब्राह्मणों पर पेशाब करूंगा", फिर माफी मांगी, लेकिन सबसे नहीं

पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की फिल्म फुले पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद से ही अनुराग कश्यप इस विषय पर लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. इसी सिलसिले में अनुराग की एक इंस्टा पोस्ट पर विवाद हो गया.

Advertisement
Anurag Kashyap
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप. (India Today)
pic
सौरभ
18 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 12:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर किए गए कॉमेंट को लेकर माफी मांगी है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कॉमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक बात लिखी थी. बवाल बढ़ता देख उन्होंने इंस्टा पर एक और पोस्ट लिखी. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि वो सिर्फ उस एक लाइन के लिए मांगी मांग रहे हैं जिसको लेकर विवाद हो रहा है. अनुराग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट की वजह से उनके परिवार और साथ काम करने वालों को रेप और मौत की धमकियां दी जा रही हैं.

अनुराग कश्यप ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा था. उसमें कहा कि 'धड़क 2' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड का कहना था कि देश में जातिवाद खत्म हो गया है. उन्होंने लिखा कि अब ब्राह्णणों को ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले से समस्या हो गई है. अगर जातिवाद खत्म हो गया है तो किसी को फुले से समस्या नहीं होनी चाहिए. इसी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समाज के जातिवाद और ब्राह्मण समुदाय पर कई कटाक्ष किए.

इस पोस्ट में एक कॉमेंट आया. herotherside नाम के यूज़र ने कॉमेंटबॉक्स में लिखा- 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं. जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना सुलगाएंगे.'

इसी कॉमेंट पर अनुराग कश्यप ने रिप्लाई किया, जिस पर हंगामा हो गया. उन्होंने लिखा- 'ब्राह्मणों पर मैं पेशाब करूंगा...कोई प्रॉब्लम?'

Image embed
अनुराग कश्यप का सोशल मीडिया स्टेटस स्टेटस.

अनुराग ने herotherside के कॉमेंट और अपने रिप्लाई का स्क्रीनशॉट लेकर उसे स्टेटस पर भी शेयर किया. लेकिन उनके बयान पर विवाद हो गया. जिसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा-

Image embed
Image embed

पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की फिल्म फुले पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद से ही अनुराग कश्यप इस विषय पर लगातार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है और निर्देशक से उन्हें फिल्म से हटाने को कहा है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट भी आगे बढ़ गई है.

अनुराग ने इसी को लेकर 16 अप्रैल को एक पोस्ट लिखा था. जिस पर काफी नफरत भरे कॉमेंट भी आए. अनुराग ने लिखा था-

Image embed
Image embed

इसी पोस्ट पर कॉमेंट आया और अनुराग ने रिप्लाई में आपत्तिजनक बात लिखी. जिसको लेकर विवाद हुआ.

खबर लिखे जाने से कुछ देर पहले अनुराग ने इंस्टा पर एक फोटो भी अपलोड की जिसमें उनकी तस्वीर थी और उसमें उनके नाम के साथ गाली लिखी हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा- इतना प्यार मेरे संस्कारी ब्राह्णणों से. बहुत-बहुत धन्यवाद.

वीडियो: ज्योतिबा फुले पर बनी मूवी 'फुले' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई तो अनुराग कश्यप ने जातिवाद पर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()