The Lallantop
Advertisement

ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप भिड़ गए

अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को अगली बार से 'सीरियस रिसर्च' करने की सलाह दे डाली है.

Advertisement
pic
14 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022, 07:01 PM IST)
vivek agnihotri, anurag kashyap,
पहली तस्वीर विवेक अग्निहोत्री की. दूसरी तरफ अनुराग कश्यप.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Anurag Kashyap और Vivek Agnihotri के बीच सोशल मीडिया पर झड़प हो गई है. अनुराग ने कहा था कि 'कांतारा' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों की सफलता पूरी इंडस्ट्री को बर्बाद कर सकती है. जैसे 'सैराट' ने मराठी इंडस्ट्री के साथ किया. विवेक ने ट्वीट कर लिखा कि वो बॉलीवुड के मीलॉर्ड (Milord) से पूरी तरह असहमत हैं. अनुराग ने अब विवेक को जवाब दिया है. उन्होंने लिखा कि विवेक को थोड़ी रिसर्च करनी चाहिए.  


# अनुराग कश्यप ने ऐसा क्या कह दिया था?

अनुराग कश्यप गलाटा प्लस नाम के सिनेमा प्लैटफॉर्म के राउंड टेबल इंटरव्यू में पहुंचे थे. इसमें अलग-अलग इंडस्ट्री के एक्टर्स और फिल्ममेकर्स भी शामिल थे. यहां अनुराग ने कहा कि फिल्मों की सफलता मेकर्स को सशक्त करती है. वो दो तरीके से प्रभावित कर सकती है. या तो आप अपनी कहानी सुनाएं. या फिर ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता को दोहराने की कोशिश करें. अनुराग का सुझाव है कि फिल्ममेकर्स को अपनी कहानियां सुनाने पर जोर देना चाहिए. अनुराग ने बताया कि उन्होंने 'सैराट' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद नागराज मंजुले से एक बात कही थी. उन्होंने कहा था कि ये सफलता मराठी इंडस्ट्री को बर्बाद कर सकती है. यही नसीहत उन्होंने ऋषभ शेट्टी को भी दी.

अनुराग ने कहा था-

''मैंने नागराज से बात की थी. मैंने उनसे कहा- 'आपको पता है सैराट ने मराठी सिनेमा को बर्बाद कर दिया?' मेरा मतलब है सैराट की सफलता ने. उससे लोगों को ये पता चला गया कि बहुत सारा पैसा कमाया जा सकता है. अचानक से उमेश कुलकर्णी और अन्य लोगों ने अपनी तरह की फिल्में बनानी बंद कर दीं. क्योंकि वो सब लोग 'सैराट' की नकल करना चाहते थे.''

उन्होंने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा-

''पैन-इंडिया की वजह से आज कल ये हो रहा है कि सब लोग पैन-इंडिया फिल्म बना रहे हैं. मगर इनमें से 5 या 10 परसेंट फिल्में ही सफल हो रही है. 'कांतारा' या 'पुष्पा' जैसी फिल्में आपको ये हिम्मत देती हैं कि आप अपनी कहानी कह सकें. मगर KGF 2 जैसी बड़ी सक्सेस की देखा-देखी, आप उस लेवल का प्रोजेक्ट सेट-अप करने की कोशिश करते हैं, तो वो डिज़ास्टर की ओर पहला कदम होता है. बॉलीवुड ने यही करने के फेर में खुद को बर्बाद कर लिया.''

# विवेक अग्निहोत्री को अनुराग की बात से आपत्ति क्यों?

उस इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने जो कहा, उस पर खबरें बनीं. ऐसी ही एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा-

''मैं बॉलीवुड के इकलौते मिलॉर्ड के विचारों से पूरी तरह असहमत हूं. क्या आप सहमत हैं?''

अनुराग के जो विचार हैं, उसके पीछे की वजह उन्होंने उसी इंटरव्यू में बता दी थी. मगर विवेक ने अपने ट्वीट में ये नहीं लिखा कि वो अनुराग के ख्यालों से असहमत क्यों हैं. तिस पर तंज में उन्हें 'मिलॉर्ड' भी लिख दिया. जैसे कोर्ट में जज को मिलॉर्ड कहा जाता है, विवेक ने इसी सेंस में उस शब्द का इस्तेमाल अनुराग के लिए किया.

# अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को रिसर्च की सलाह क्यों दी?

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने जवाबी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-

''सर आपकी गलती नहीं है. आपकी फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है, जैसी आपकी मेरे कन्वर्सेशन पर ट्वीट है. आपका और आपकी मीडिया का भी सेम हाल है. कोई नहीं, अगली बार थोड़ा सीरियस रिसर्च कर लेना.''

अनुराग ये कह रहे हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री को बर्बाद करने वाली जो बात कही थी, उसे बैक करने के लिए उनके पास रिसर्च है. यानी उन्होंने देखा कि ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, इंडस्ट्रीज़ और फिल्ममेकर्स कैसा बर्ताव करते हैं. वो विवेक को भी यही सलाह दे रहे हैं. अनुराग का कहना है कि अगर विवेक ने थोड़ी रिसर्च की होती, तो उन्हें भी ये बात पता होती.  

ये है पूरा मामला. अब इन दोनों लोगों के पिछले और अगले कामों के बारे में जान लीजिए. अनुराग कश्यप बतौर एक्टर आखिरी बार फिल्म AK VS AK में दिखाई दिए थे. बतौर डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म थी 'दोबारा'. 2023 जनवरी में उनकी नई फिल्म Almost Love with DJ Mohabbat आने वाली है.

विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म थी 'द कश्मीर फाइल्स'. 15 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर से 250 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. अब विवेक अपनी नई फिल्म 'वैक्सिन वॉर' पर काम शुरू कर रहे हैं. इसके अलावा वो 'दिल्ली फाइल्स' नाम की फिल्म भी अनाउंस कर चुके हैं. 

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे, वहीं से शुरू हुआ ये मसला

Advertisement

Advertisement

()