'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने बताया, ''लोग मोटी और आंटी कहकर चिढ़ाते थे''
रूपाली बताती हैं कि उन्हें कई बार ऐसा लगता था कि वो मां के तौर पर फेल हो गई हैं. क्योंकि उन्हें वैसे बड़ा किया गया.

Rupali Ganguly पॉपुलर एक्टर हैं. उनका शो Anupamaa टीवी पर खूब देखा जाता है. मगर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी. 'साहेब' और 'अंगारा' जैसी कुछ फिल्मों में काम करने के बाद वो टीवी पर शिफ्ट हो गईं. पहले उनका 'संजीवनी' सीरियल आया. मगर पॉपुलैरिटी मिली 2004 में आए शो Sarabhai vs Sarabhai से. इस शो में उन्होंने 'मोनिशा' नाम का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर फैमिली शुरू की. इस दौरान उनका वेट बहुत बढ़ गया. रूपाली बताती हैं कि लोग उन्हें मोटी और आंटी कहकर चिढ़ाने लगे.
ETimes से बात करते हुए रूपाली कहती हैं-
बेसिकली रूपाली कह रही हैं कि सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के बावजूद उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा. बाहर के लोग-बाग तो छोड़िए, दोस्तों तक ने ऐसी बातें करनी शुरू कर दी थीं. रूपाली ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें बहुत सारे नेगेटिव थॉट्स आते थे. वो कहती हैं-
खैर, अनुपमा इन दिनों स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में काम कर रही हैं. इस शो में वो टाइटल कैरेक्टर प्ले करती थीं. ये एक हाउसवाइफ की कहानी है, जो डे टु डे समस्याओं से दो-चार हो रही है. इसके अलावा वो अपने करियर में 'सपना बाबुल का... विदाई' और 'परवरिश' जैसे दसियों टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो 'बिग बॉस' (सीज़न 1) और 'खतरों के खिलाड़ी' (सीज़न 2) जैसे रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
वीडियो: 10 मज़ेदार भौचक्का करने वाले फैंटसी ड्रामा टीवी शो

.webp?width=60)

