The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Anupam kher reacts on the comment of Nadav Lapid on the kashmir files

"कश्मीर का सच उनसे पच नहीं रहा: अनुपम खेर"

इजराइली फिल्ममेकर के बयान पर अनुपम खेर ने कहा: "सच देख नहीं पा रहे, तो आंखें मींच लीजिए, मुंह सिल लीजिए. उसका मज़ाक उड़ाना बंद कीजिए.”

Advertisement
nadav_lapid_anupam_kher
विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है
pic
अनुभव बाजपेयी
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 07:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों का एक पता, द सिनेमा शो:

1) मंडे टेस्ट में 'दृश्यम 2' से पार नहीं पा सकी 'भेड़िया'

भेड़िया ने पहले वीकेंड में लगभग 28.5 करोड़ छापे थे. पर फ़िल्म की कमाई में मंडे को भयंकर गिरावट आई. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक वरुण की फ़िल्म ने रविवार को 11.50 करोड़ कमाए थे, जबकि सोमवार को सिर्फ़ 3.85 करोड़ रुपए ही कमा सकी. इसमें दृश्यम 2 की सफलता का भी बड़ा हाथ रहा. दृश्यम 2 ने अपने दूसरे मंडे को भी क़रीब 5.50 करोड़ रुपए कमाए. अजय देवगन की फ़िल्म अब 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच चुकी है.

2) "सत्य खतरनाक होता है, लोगों से झूठ बुलवा सकता है:विवेक अग्निहोत्री"

28 नवंबर को IFFI में ज्यूरी के चेयरमैन और इजराइली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' की खूब आलचोना की. उन्होंने इसे को अश्लील और प्रोपगैंडा फिल्म करार दिया. इस पर फ़िल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का इन्डायरेक्ट रिएक्शन आया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा: ''गुड मॉर्निंग. सत्य सबसे खतरनाक होता है. वो लोगों से झूठ बुलवाता है.''

Image embed


3) "कश्मीर का सच उनसे पच नहीं रहा: अनुपम खेर"

'द कश्मीर फाइल्स' पर इजराइली फिल्ममेकर नदाव लैपिड के बयान के बाद लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इन्हीं में से एक प्रतिक्रिया आई है कश्मीर फाइल्स के ऐक्टर अनुपम खेर की. उन्होंने इस पूरे मसले पर ट्वीट किया है और उसमें एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. इसमें उन्होंने कश्मीर फ़ाइल्स की आलोचना करने वाले लोगों को ऐड्रेस करते हुए कहा है: “कश्मीर का सच उनसे पच नहीं रहा है. सच देख नहीं पा रहे, तो आंखें मींच लीजिए, मुंह सिल लीजिए. उसका मज़ाक उड़ाना बंद कीजिए.”

4) रूस में होगी अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा की स्क्रीनिंग

अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की फ़िल्म 'पुष्पा' ने भारत में खूब जलवा उड़ाया. बॉक्स ऑफिस से लेकर इंस्टाग्राम की रील्स तक इसे खूब सफलता मिली. अब इसे रूस में भी स्क्रीन किया जाएगा. 1 दिसंबर से रूस में होने जा रहे इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल के पांचवे संस्करण में फ़िल्म की स्क्रीनिंग होगी. 'पुष्पा' के अलावा फेस्टिवल में RRR, माय नेम इज खान और दंगल सरीखी फिल्मों को भी स्क्रीन किया जाएगा. फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के बाद 'पुष्पा' 8 दिसंबर को रूस में रिलीज़ भी होगी.

5) शेखर कम्मुला के साथ आएगी धनुष की नई फ़िल्म

'फिदा' और 'हैप्पी डेज' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कम्मुला के साथ धनुष का एक प्रोजेक्ट काफ़ी दिनों से अटका हुआ था. धनुष दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे. पर अब फाइनली ये फ़िल्म पटरी पर आ गई है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष इसके प्रॉसेस लॉन्च की पूजा में पहुंचे. फ़िल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी तीनों में शूट और रिलीज़ किया जाएगा.

6) सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी फरदीन खान की कमबैक फ़िल्म

पिछले साल सितंबर में खबर आई थी कि फरदीन खान 'विस्फोट' फ़िल्म के जरिए कमबैक करने वाले हैं. फ़िल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख भी काम कर रहे हैं. इसे कूकी गुलाटी डायरेक्ट कर रहे हैं और संजय गुप्ता प्रोड्यूसर हैं. पहले इस फ़िल्म को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना था. पर संजय गुप्ता ने हालिया बयान दिया है कि अब फ़िल्म को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज़ किया जाएगा. अभी इसे किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है ये तय नहीं है.  

दी सिनेमा शो: सलमान खान का OTT डेब्यू ऐसा होने वाला है जैसा किसी स्टार का नहीं हुआ

Advertisement

Advertisement

()