'ऊंचाई' इतनी बड़ी हिट हो गई कि अनुपम खेर को ही इसका टिकट नहीं मिल सका!
'ऊंचाई' की कमाई में दूसरे दिन गज़ब का उछाल देखने को मिल रहा.

Anupam Kher की पिक्चर Uunchai सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को कम स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. ये मेकर्स की ट्रेड ट्रिक थी. जब लोग फिल्म देखना चाहेंगे, तो स्क्रीन्स की संख्या बढ़ा दी जाएगी. गेम काम कर गया. शनिवार को ही फिल्म के शोज़ की संख्या बढ़ानी पड़ी. 'ऊंचाई' को पब्लिक से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर 1.81 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 3.65 करोड़ रुपए पहुंच गई. फिल्म की डिमांड इतनी बढ़ गई कि अनुपम खेर को खुद 'ऊंचाई' की टिकट नहीं मिल पाई.
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक सिनेमाघर की टिकट खिड़की के सामने से वीडियो पोस्ट किया. इसके कैप्शन में अनुपम खेर लिखते हैं-
इस वीडियो में अनुपम 'ऊंचाई' की एक टिकट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. मगर उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा. क्योंकि सभी शोज़ हाउसफुल चल रहे है. अनुपम ये भी कहते हैं कि उन्होंने फिल्म में एक्टिंग की है. उन्हें तो एक टिकट दे दीजिए. मगर टिकट काटने वाले भाई साहब मना कर देते हैं. अनुपम रिक्वेस्ट करते हैं कि उन्हें बस ऑडिटोरियम में जाने दिया जाए. वो खड़े होकर फिल्म देख लेंगे. मगर उन्हें इसकी परमिशन भी नहीं मिल पाती.
इसके बाद वो कैमरा लेकर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के पास जाते हैं. सूरज लजाकर पीछे मुड़ जाते हैं.
'ऊंचाई' में अनुपम खेर के साथ अमिताभ बच्चन, डैनी, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को टोटल 483 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. यानी दिन के कुल 1500 शोज़. मगर दूसरे दिन ही फिल्म की डिमांड को देखते हुए मेकर्स को स्क्रीन्स की संख्या बढ़ानी पड़ी. इसका असर फिल्म की कमाई में साफ नज़र आ रहा है. पहले दिन 1.83 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म की कमाई दूसरे दिन दोगुनी हो गई. इसलिए कहा जा रहा है कि सूरज बड़जात्या की कम स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज़ करने वाली ट्रिक काम कर गई.
वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- ऊंचाई

.webp?width=60)

