'एंट मैन-3' ने एडवांस बुकिंग में 'शहज़ादा' को बुरी तरह पछाड़ा
'पठान' भी 'शहज़ादा' को ज़ोरदार टक्कर दे रही है.

सिनेमा की तमाम ख़बरों को एक ही जगह तलाशते हैं? तो ये रहा आपका मेन्यू?
1. 'डाई हार्ड' स्टार ब्रूस विलिस डिमेंशिया से पीड़ित, परिवार ने बताया
हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस के परिवार ने बताया है कि वो डिमेंशिया से पीड़ित हैं और उनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है. 'डाई हार्ड' सीरीज़ की फिल्मों के लिए मशहूर ब्रूस विलिस ने सालभर पहले ही अफेशिया नामक बीमारी के चलते काम करना छोड़ दिया था. अब उन्हें डिमेंशिया डाइग्नोज़ हुआ है.
2. मनोज श्यामलन ने छोड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो, वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़े
भारतीय मूल के हॉलीवुड फिल्मकार मनोज नाइट श्यामलन ने यूनिवर्सल पिक्चर्स के साथ ब्रेकअप कर लिया है. अब वो एक और बड़े स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स के साथ जुड़ेंगे. उन्होंने वॉर्नर ब्रदर्स के साथ एक मल्टी-इयर डील साइन की है. मनोज श्यामलन की अगली फीचर फिल्म 'ट्रैप' 2 अगस्त 2024 के लिए शेड्यूल्ड है.
3. 'एंट मैन-3' एडवांस बुकिंग में 'शहज़ादा' पर भारी, 'पठान' भी रेस में
कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा', एडवांस बुकिंग के गेम में मार्वल की फिल्म 'एंट मैन-3' से बड़े मार्जिन से पिछड़ गई है. ट्रेड एनलिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक़ गुरुवार देर रात तक 'एंट मैन-3' के 1,06,500 टिकट्स बिके थे, वहीँ 'शहज़ादा' के सिर्फ 25,825. वहीँ 'पठान' भी इस रेस में बनी हुई है. 'पठान' के 17,400 टिकट्स बुक हुए, जिसका कि चौथा हफ्ता चल रहा है.

4. शीबा चड्ढा की 'राबिया एंड ओलिविया' हॉटस्टार पर 24 फ़रवरी से
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें बटोर चुकी शीबा चड्ढा की हिंग्लिश फिल्म 'राबिया एंड ओलिविया' 24 फ़रवरी से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में उनके साथ नायब खान और हेलेना प्रिंज़ेन क्लाग ने भी अहम रोल किए हैं. इसे शादाब खान ने डायरेक्ट किया है.
5. लंबे अरसे बाद हरिहरन का म्यूजिक अल्बम आ रहा है, नाम 'मनमर्ज़ी'
बहुत लंबे अरसे बाद लीजेंडरी सिंगर हरिहरन एक म्यूजिक अल्बम लेकर आ रहे हैं. इस अल्बम का नाम होगा 'मनमर्ज़ी'. इसमें उनके साथ होंगे मशहूर तबला वादक बिक्रम घोष. इस अल्बम में अलग-अलग विधा के पांच गाने होंगे.
6. कुणाल खेमू ने ख़त्म की अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म की शूटिंग
कुणाल खेमू अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं. नाम है 'मडगांव एक्सप्रेस'. हाल ही में उन्होंने इसका शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया. इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही काम कर रहे हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: क्या 'पठान' की कामयाबी को देखते हुए कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' खिसकाई गई?

