The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • ranbir kapoor Bobby deol film Animal trailer will be releasing after diwali, fake news about the duration of the film and two intervals

'एनिमल' ट्रेलर आने की डेट पता चली, फिल्म में दो इंटरवल होने की बातें क्यों हो रही हैं?

ऐसा कहा जा रहा है कि Animal 3 घंटे से ऊपर की फिल्म होगी. ये Ranbir Kapoor के करियर की सबसे डार्क फिल्म है. इसमें Bobby Deol विलेन बने हैं.

Advertisement
pic
1 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:31 PM IST)
animal trailer ranbir kapoor bobby deol
एनिमल को रणबीर ने अपनी सबसे हिंसक फिल्म कहा है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor और Bobby Deol की फिल्म Animal 1 दिसंबर को रिलीज होनी है. ये रणबीर के करियर की सबसे खून-खराबे वाली फिल्म मानी जा रही है. कुछ समय पहले इसका एक टीजर आया था. फिल्म का गाना भी आ चुका है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी दिवाली के बाद आ जाएगा. तारीख 18 नवंबर बताई जा रही है. एक और खबर सोशल मीडिया पर घूम रही है कि फिल्म 3 घंटे से ज़्यादा की होगी. क्या ऐसा है, इन सब पर विस्तार से बात करते हैं.

'एनिमल' का ट्रेलर 10 से 12 नवंबर के बीच रिलीज किया जा सकता था. कुछ जगहों पर ये तारीख 23 नवंबर बताई जा रही थी. लेकिन फेस्टिवल सीजन के चलते इस तारीख को आगे खिसका दिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर हल्ला उड़ा हुआ है कि 'एनिमल' 3 घंटे से ऊपर की फिल्म होगी. कई जगह इसे 3 घंटे 18 मिनट का बताया जा रहा है. कुछ जगहों पर ये ड्यूरेशन 3 घंटे 10 मिनट बताई जा रही है. दरअसल एक टिकट ऐप बुकिंग का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया, इससे लोगों ने कहा कि फिल्म 3 घंटे से ऊपर की होगी. लेकिन कोईमोई की एक रिपोर्ट में इस बात का खंडन किया गया है. आज के दौर में 200 मिनट की फिल्म रिलीज करना बहुत रिस्की है. इतनी देर तक थिएटर में लोगों को बिठाकर रखना आसान काम नहीं है. ऐसा भी कहा गया कि जब 3 घंटे 18 मिनट की फिल्म होगी, तो दो इंटरवल भी रखे जाएंगे. लेकिन अभी तक इसका कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन भी नहीं आया है, न ही किसी ने इस बात का खंडन किया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 3 घंटे वाली बात सिर्फ एक अफवाह है. IMDB पर फिल्म की अवधि 2 घंटे 26 मिनट बताई जा रही है. अभी तक इसे ही फिल्म की ड्यूरेशन माना जा सकता है.

एनिमल रणबीर के करियर की सबसे डार्क फिल्म है. ऐसा खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था. उनके शब्द थे:

ये मेरे करियर की अब तक की सबसे डार्क फिल्म है. मैं इसमें किसी साइको किलर की भूमिका में भी नहीं हूं. इसे डार्क बनाता है इसका किरदार, उस किरदार का दिमाग और वो जैसे ऑपरेट करता है. उसकी साइकी बहुत डार्क है. ये वैसा किरदार नहीं है, जिससे मैं रिलेट कर सकूं. मुझे ये किरदार निभाने में मज़ा आया क्योंकि ये बहुत नया और ओरिजनल था.

ये भी पढ़ें: 'डंकी'-'सलार' की जंग कौन जीतेगा, 'एनिमल' तय करेगी

बहरहाल 'एनिमल' 1 दिसम्बर को रिलीज हो रही है. माहौल टाइट है. इसमें रणबीर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदन्ना भी हैं. देखते हैं फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है!

Advertisement

Advertisement

()