The Lallantop
Advertisement

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में 'एनिमल' के एक्टर की एंट्री

अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में फहाद फासिल, रश्मिका मंदन्ना, सुनील, अनसुय्या भारद्वाज जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.

Advertisement
pic
17 अक्तूबर 2024 (पब्लिश्ड: 07:08 PM IST)
allu arjun
फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sikandar का शूट शुरू करेंगे Salman Khan, Animal के एक्टर की Pushpa 2, दिवाली पर रिलीज़ होगा Varun Dhawan की Baby John का Teaser. Cinema की दुनिया से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

#'सिकंदर' का शूट शुरू करेंगे सलमान खान

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सलमान के साथ-साथ उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के आस-पास की सिक्योरिटी भी टाइट कर दी गई है. सलमान ने बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद अपने सभी शूट्स कैंसिल कर दिए थे. जिससे 'सिकंदर' के शूट पर असर पड़ने की खबरें आ रही थीं. अब हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि सलमान के मैनेजर ने इन सभी ख़बरों को गलत बताया है. सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है, "अभी 1-2 दिन का शेड्यूल आगे पीछे हुआ था. लेकिन ऐसा कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हो सकता है आगे भी शेड्यूल थोड़ा इधर-उधर हो. जो शूट पहले नवंबर-दिसंबर तक ख़त्म होने वाला था वो अब जनवरी तक खिंच सकता है. लेकिन सेफ्टी सबकी पहली प्रायोरिटी है."

# नवंबर में ओटीटी पर आएगी आलिया की ‘जिगरा’

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 21.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म को वासन बाला ने डायरेक्ट किया है. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदे हैं. नवंबर अंत में ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

# 'एनिमल' के एक्टर की 'पुष्पा 2' में एंट्री

मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है. 123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में 'सेक्रेड गेम्स' और 'एनिमल' फेम सौरभ सचदेवा भी नज़र आएंगे. उनके रोल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में फहाद फासिल, रश्मिका मंदन्ना, सुनील, अनसुय्या भारद्वाज जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# दिवाली पर रिलीज़ होगा वरुण की 'बेबी जॉन' का टीज़र

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के टीज़र को 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. इसे 'सिंघम अगेन' के साथ अटैच किया जाएगा. फिल्म को एटली ने प्रोड्यूस किया है. ये एटली की ही तमिल फिल्म 'थेरी' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. मूवी में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी हैं. इसमें सलमान खान का कैमियो भी बताया जा रहा है. इस फिल्म को कालीस ने डायरेक्ट किया है.

# सिनेमाघरों में री रिलीज़ होगी 'खोसला का घोसला'

अनुपम खेर और बोमन ईरानी की आइकॉनिक फिल्म 'खोसला का घोसला' 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ की जाएगी. अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. हिन्दुस्तान टाइम्स से फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म की रिकॉल वैल्यू कमाल है. मुझे लगता है ये आज के समय में भी अच्छा परफॉर्म करेगी."

# प्रभास-हनु राघवपुड़ी की फिल्म में नमिता प्रमोद

प्रभास और हनु राघवपुड़ी साथ में एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी. इसे टेंटेटिवली 'फौजी' कहा जा रहा है. फिल्म में इमानवी लीड रोल में होंगी. अब 123 तेलुगु की खबर में बताया जा रहा है कि मलयालम एक्ट्रेस नमिता प्रमोद फिल्म की सेकेंड लीडिंग लेडी होंगी.

वीडियो: शाहरुख खान ने आमिर खान, अल्लू अर्जुन की Laal Singh Caddha और Pushpa 2 पर ये क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()