'धुरंधर' पर संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन देख डायरेक्टर आदित्य धर खुश हो गए
Aditya Dhar की फिल्म Dhurandhar के रिलीज होने के करीब 15 दिन बाद Animal के डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga का रिएक्शन आया.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रहे. फिल्म को लोग तो पसंद कर ही रहे हैंं, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम भी धुरंधर और उसके डायरेक्टर आदित्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का भी रिएक्शन आया है.
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को 'धुरंधर' फिल्म पसंद आई. उन्होंने शनिवार, 20 दिसंबर की सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर फिल्म की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें डायरेक्टर आदित्य धर से लेकर एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के काम की जमकर तारीफ की.
वांगा ने 'X' पर लिखा,
वांगा के तारीफ पर आदित्य धर ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा,
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 साल तक होटल में बंद रहा, अब कमरा देख होटल वाले रो रहे
बता दें कि 'धुरंधर' बीते 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसके बाद फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 702 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना समेत संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स ने शानदार काम किया है.
वीडियो: करण जौहर और बादशाह पर हुआ केस

.webp?width=60)

