The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Animal Buzz boosts Ranbir Kapoor's Stardom, South Indian Directors want to work with him

'एनिमल' का भयानक क्रेज़: साउथ के सभी बड़े डायरेक्टर रणबीर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं

'एनिमल' ने हिंदी और साउथ की ऑडियंस के बीच तगड़ा शोर मचा दिया है. खबरें आ रही हैं कि होम्बाले फिल्म्स से लेकर एटली तक रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं.

Advertisement
pic
27 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:49 PM IST)
ranbir kapoor animal south indian movies
'एनिमल' को लेकर तेलुगु मार्केट में तगड़ा बज़ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Animal का ट्रेलर आया और बहस दो धड़ों में बंट गई. किसी को संदीप रेड्डी वांगा के सिनेमा से आपत्ति है, तो कोई दाढ़ी बढ़ाने में जुटा है. खैर फिल्म को लेकर जैसी भी हवा चले, उससे सीधा फायदा रणबीर कपूर को हो रहा है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘एनिमल’ के शोर के बाद साउथ के कई बड़े डायरेक्टर रणबीर के साथ काम करने को उत्साहित हैं. ‘जवान’, ‘मर्सल’ और ‘बीगिल’ बना चुके एटली भी उनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन वो दिल्ली बिना स्मॉग के भी अभी थोड़ी दूर है. एटली फिलहाल किसी और फिल्म पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक,    

एक फिल्ममेकर हैं जो तमिलनाडु में गैंगस्टर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रणबीर कपूर को एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है. जिसे वो हिंदी में प्रोड्यूस करने के लिए इच्छुक हैं. रणबीर को वो आइडिया पसंद आया, पर वो चाहते हैं कि वो फिल्ममेकर बतौर डायरेक्टर उस प्रोजेक्ट पर काम करे. 

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि तमिलनाडु से एक और डायरेक्टर हैं, जो रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में दिग्गज सुपरस्टार के साथ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है. मीडिया रिपोर्ट में उनका नाम नहीं लिया गया लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों का मानना है कि नेल्सन की बात हो रही है. नेल्सन ने रजनीकांत के साथ ‘जेलर’ बनाई थी. उनकी फिल्म ने 650 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस किया था. रिपोर्ट में आगे लिखा मिलता है कि वो डायरेक्टर रणबीर को लेकर एक टू हीरो फिल्म बनाना चाहते हैं. एक हीरो नॉर्थ से होगा और दूसरा साउथ से. अभी इसके आइडिया पर ही काम चल रहा है. 

रणबीर के साथ सिर्फ तमिल इंडस्ट्री के लोग ही काम नहीं करना चाहते. बताया जा रहा है कि ‘एनिमल’ के बज़ के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर भी रणबीर से लगातार चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कई सारे डायरेक्टर्स को साइन कर लिया है. उनके नाम लेकर वो रणबीर के पास गए और चुनाव करने को कहा. रणबीर को जो डायरेक्टर पसंद आएगा, वो प्रोड्यूसर उसके साथ फिल्म बनाएंगे. तमिल-तेलुगु आगे रहेंगे तो कन्नड़ा इंडस्ट्री कैसे पीछे रहती. वैसे भी वो KGF और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों से ब्लॉकबस्टर प्रोड्यूस करने की क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस रणबीर के साथ किसी स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता है. उसका नाम नहीं लिया गया लेकिन इशारा होम्बाले फिल्म्स की तरफ लग रहा है. उन लोगों ने KGF, ‘कांतारा’ और ‘सलार’ जैसी बड़ी फिल्मों पर पैसा लगाया है. 

रणबीर के पास दमादम ऑफर आ रहे हैं. लेकिन अभी वो चिल कर रहे हैं, बॉबी देओल के साथ ‘दुनिया हसीनों का मेला’ पर कदम थिरका रहे हैं. उन्होंने किसी भी फिल्म पर अपना रुमाल नहीं रखा है. ‘एनिमल’ के प्रमोशन से फ्री होने के बाद वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर काम करना शुरू करेंगे. उसकी तैयारी में समय देंगे. ‘रामायण’ की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू होने वाली है. रणबीर के अलावा साई पल्लवी भी फिल्म का हिस्सा हैं. वो फिल्म में सीता बनेंगी.           

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर की एनिमल की एडवांस बुकिंग यूएसए में शुरू, जानिए कितनी टिकटें बिकीं

Advertisement

Advertisement

()