सलमान खान के अगले पैन-इंडिया फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री, क्या रोल करेंगे पता चल गया!
वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की कास्टिंग पूरी होते ही मेकर्स ऑफ़िशियली इसे अनाउंस कर देंगे.

इधर Maatrubhumi रिलीज़ नहीं हुई, उधर Salman Khan अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं. वो अप्रैल से नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamsi Paidipally की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. मेकर्स ने हाथो-हाथ इस प्रोजेक्ट की कास्टिंग शुरू कर दी है. खबर है कि उन्होंने सलमान के अलावा Anil Kapoor को भी इस फिल्म से जोड़ लिया है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में Nayanthara को लीडिंग लेडी के तौर पर कास्ट किया गया है. बाकी रोल्स की कास्टिंग अब भी जारी है. कास्टिंग पूरी होते ही मेकर्स ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेंगे.
ये एक पैन-इंडिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है. इसलिए मेकर्स इसमें देश के कई बड़े नामों को जोड़ना चाहते हैं. कुछ दिन पहले खबर चली थी कि मूवी में सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया जाएगा. वो इससे पहले शाहरुख की 'जवान' में नज़र आ चुकी हैं. लेकिन वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस दावे को गलत बताया था. अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने एक नई रिपोर्ट छापी है. उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर दिल राजू ने इस प्रोजेक्ट में अनिल कपूर को शामिल कर लिया है.
अनिल इस वक्त देश के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं. वो शाहरुख खान के साथ 'किंग' में काम कर रहे हैं. साथ ही वो Jr NTR-प्रशांत नील की 'ड्रैगन' से भी जुड़े हुए हैं. ऐसे में उनका सलमान की इस अन्टाइटल्ड फिल्म में शामिल होना इसमें बढ़िया स्टार वैल्यू जोड़ता है. अनिल इस मूवी में एक शातिर शख्स का रोल करने वाले हैं. जो फिल्म में बड़ा कॉन्फ्लिक्ट लेकर आएगा. मगर वो फिल्म का मेन विलन का रोल नहीं होगा. उस रोल की कास्टिंग अभी बाकी है. एक बार फिल्म की कास्टिंग का काम पूरा हो जाए, तो फिल्म ऑफिशियली अनाउंस कर दी जाएगी.
इससे पहले सलमान खान और अनिल कपूर ने ‘बीवी नंबर 1’, ‘नो एंट्री’, ‘युवराज’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है. ‘रेस 3’ साथ में उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसमें अनिल ने मुख्य विलन का रोल किया था. मगर उस फिल्म की भरपूर फजीहत हुई थी. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनका कोलैब उससे बेहतर और कुछ नए तरह का हो.
चर्चा है कि मेकर्स इस फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान का क्लैश प्रभास-संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से होगा. उसके अलावा सलमान खान मलयालम फिल्ममेकर महेश नारायणन और राज एंड डीके के साथ एक-एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. खबरें हैं कि वामसी पैडिपली वाली फिल्म के बाद सलमान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे. मगर इसके बारे में मेकर्स या सलमान ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.
वीडियो: सलमान खान की सुपहीरो फिल्म की हीरोइन बनेंगी समांथा?

.webp?width=60)
