'नो एंट्री 2' के लिए 7 एक्ट्रेसेस की तलाश में जूझ रहे डायरेक्ट!
Anees Bazmee, Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद सात एक्ट्रेसेस की तलाश कर रहे हैं. दिसंबर से फिल्म को फ्लोर पर लाना है.
.webp?width=210)
Anees Bazmee ने Kartik Aryan संग Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग पूरी कर ली है. मगर कुछ देर चैन की सांस लेने के बजाय अनीस तुरंत ही दूसरे प्रोजेक्ट पर जुट गए हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म No Entry 2 पर काम शुरू कर दिया है. Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Arjun Kapoor स्टारर इस फिल्म के लिए अनीस हीरोइनों की तलाश कर रहे हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अनीस बज़्मी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर मिड अगस्त से 'नो एंट्री 2' की फीमेल कास्टिंग करना शुरू कर देंगे. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट छापी. जिसमें बताया गया,
''वरुण, अर्जुन और दिलजीत तीनों का ही फिल्म में डबल रोल होगा. इस वजह से फिल्म में सात फीमेल एक्ट्रेसेस को कास्ट किया जा रहा है. मेकर्स इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि 'नो एंट्री 2' में टॉप स्टार्स को ही कास्ट किया जाए. ये सारी एक्ट्रेसेस तीनों हीरोज़ के अपोज़िट नज़र आएंगी.''
मेकर्स साल 2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की फिल्म 'नो एंट्री' की लेगेसी को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. 'नो एंट्री' फिल्म को अपने समय की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है. 'नो एंट्री 2' को सलमान खान के बिना बनाया जा रहा है. ऐसे में सीक्वल को बनाने में किसी तरह की ढील नहीं छोड़ी जा रही है. सोर्स ने पोर्टल से बात करते हुए कहा,
''अनीस बज़्मी नो 'एंट्री 2' की स्क्रिप्ट को आज तक की सबसे अच्छी स्क्रिप्ट की तरह ट्रीट कर रहे हैं. जो कॉमेडी और इमोशन्स दोनों का ज़बरदस्त कॉम्बिनेशन होगी. इस फिल्म को दिसंबर से फ्लोर पर लाने की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है.''
मेकर्स का प्लान है कि ओरिजनल फिल्म के 20 साल पूरे होने पर सीक्वल को उतारा जाए. यही वजह है कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. मेकर्स का प्लान है कि एक लंबी-चौड़ी कास्ट को एक छत के नीचे लाया जाए. पिछले कुछ सालों में अनीस बज़्मी से कई मौकों पर 'नो एंट्री 2' के बारे में पूछा गया था. एक मौके पर उन्होंने कहा - No Salman Khan, no No Entry Mein Entry. यानी अगर सलमान खान नहीं करेंगे, तो 'नो एंट्री में एंट्री' नहीं बनेगी. मगर अब ये फिल्म सलमान के बिना ही बनने जा रही है. किस वजह से सलमान फिल्म से अलग हुए, वो पूरी तरह साफ नहीं हुई है.
वीडियो: 'नो एंट्री 2' से रिप्लेस किए जाने पर अनिल कपूर ने पहली बार जवाब दिया, कहा - "घर की बात है..."

