The Lallantop
Advertisement

फिल्म 'वॉन्टेड' के रोचक किस्से, जिसने इंडस्ट्री में सलमान का पुनर्जन्म करा दिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'वॉन्टेड' को कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर खरीदने को राज़ी नहीं था.

Advertisement
Img The Lallantop
'वांटेड''. सलमान खान एज़ राधे.
pic
शुभम्
29 अक्तूबर 2021 (Updated: 29 अक्तूबर 2021, 07:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साल 2009. शाहरुख खान और आमिर खान, दोनों स्टार्स के सितारे बुलंदियों पर थे. शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' और आमिर खान की 'गजनी' 2008 में ज़बरदस्त हिट रही थीं. लेकिन खान तिकड़ी के तीसरे खान यानी सलमान के सितारे इस वक़्त तक गर्दिश में चल रहे थे. उनकी फ़िल्में डॉमिनोज़ की तरह एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रहीं थी. सब को लगने लगा था सलमान खान के स्टारडम वाले दिन अब फ़िर गए हैं. और वो दिन दूर नहीं जब प्रड्यूसर बड़ी फ़िल्म में उन्हें लेने से कतराते नज़र आएंगे.
ऐसे में 18 सितम्बर को सलमान की एक फ़िल्म रिलीज़ हुई, 'वॉन्टेड'. अपने स्वभाव से विपरीत सलमान ने इस फ़िल्म का कई महीनों तक जमकर प्रमोशन किया था. लिहाज़ा फ़िल्म का बज़ अच्छा-ख़ासा बन चुका था. एक ज़बरदस्त एक्शन फ़िल्म में सलमान को देखने के लिए जनता उत्साहित थी. खैर मेहनत रंग लाई और प्रमोशन का असर फ़िल्म के पहले ही दिन दिख गया. देशभर के सिनेमाघरों में 'वॉन्टेड' हाउसफुल जाने लगी. सलमान का 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी' वाला डायलॉग तो बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर चढ़ गया.
ये सलमान के करियर का पुनर्जन्म था. 'वॉन्टेड' ने सलमान के करियर को न सिर्फ डूबने से बचाया बल्कि इस फ़िल्म के बाद उनका स्टारडम कई गुना बढ़ गया. वो एक बैंकेबल स्टार बन गए. जिसके नाम से ही फ़िल्म चल जाती है. नई जनरेशन सलमान से कनेक्ट कर चुकी थी. उनकी फिल्मों के सिंपल बट कैची डांस स्टेप्स को बच्चों ने खूब पसंद किया. और कहते हैं न एक बार बच्चों ने किसी को पसंद कर लिया फ़िर उसे रोका नहीं जा सकता. लिहाज़ा आज इतने सालों बाद भी सलमान उसी मजबूती के साथ इंडस्ट्री में पैर गड़ाए हुए हैं.
ऐसी ही 'वॉन्टेड' से जुड़ी बातें आगे करते हैं. साथ ही आपको फ़िल्म के कुछ सुने-अनसुने-कमसुने किस्से भी पढ़ाएंगे.

Advertisement

Advertisement

()