The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Amitabh Bachchan tweets after losing blue tick, Shahid Kapoor shares a meme on Elon Musk

अमिताभ बच्चन का ब्लू टिक गायब होते ही उनके अंदर का इलाहाबादी बाहर आ गया

अमिताभ ने लिखा कि उन्होंने पैसा भर दिया, फिर भी ब्लू टिक गायब हो गया.

Advertisement
amitabh bachchan twitter blue tick
शाहरुख, सलमान और दीपिका पादुकोण के भी ब्लू टिक गायब हो चुके हैं. फोटो - इंस्टाग्राम/ ट्विटर स्क्रीनशॉट
pic
यमन
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 05:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Twitter के CEO और कर्ता-धर्ता एलन मस्क ने 11 अप्रैल को अनाउंस किया था कि 20 अप्रैल के बाद से लोगों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो जाएंगे. अगर ब्लू टिक बनाए रखना है तो पैसे भरिए. बहुत लोगों ने पैसे नहीं भरे. हमारे ऑफिस में भी कई लोगों के ब्लू टिक आज सुबह गायब हो गए. ट्विटर ने ऐसा सिर्फ आम जनता के साथ ही नहीं किया. सेलेब्रिटी लोगों के अकाउंट भी अब अनवेरिफाइड अकाउंट जैसे दिख रहे हैं. अमिताभ बच्चन का भी ब्लू टिक गायब हुआ. फिर तो ऐसा किया धमाल कि अंदर का इलाहाबादी बाहर निकाल लाए. यानी प्रयागराजी. 

खैर अमिताभ ने ट्वीट की संख्या न भूलते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

अमिताभ ने लिखा कि वो ट्विटर ब्लू टिक के लिए पैसे भर चुके हैं. फिर भी उनके अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो गया. उन्होंने मज़ाक में कहा कि हाथ तो जोड़ रहे हैं ब्लू टिक के लिए. अब क्या पैर भी जुड़वाएंगे क्या. अमिताभ के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स भी अपने अकाउंट से ब्लू टिक खो चुके हैं. वहीं एसएस राजामौली और कमल हासन जैसे मेकर्स के ब्लू टिक अभी बने हुए हैं. 

ब्लू टिक खोने वाले सेलेब्रिटीज़ में से कुछ ने ट्विटर पर रिएक्ट भी किया. प्रकाश राज ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक यूज़र ने शाहिद कपूर की कबीर सिंह से फोटो शेयर की. जहां वो प्रीति को छेड़ने पर तमतमा जाता है. शाहिद ने इस फोटो को कोट करते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

सिर्फ देसी नहीं बल्कि विदेशी पब्लिक फिगर्स के भी ब्लू टिक गायब हुए हैं. हालांकि कुछ लोगों के ब्लू टिक बने हुए हैं. एलन मस्क ने कहा था कि वो कुछ लोगों के ब्लू टिक का खर्चा खुद उठायेंगे. अमेरिकी राइटर स्टीफन किंग के ब्लू टिक का पैसा भी मस्क ही भर रहे हैं.

वीडियो: इंडिया में ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसा कब से देना होगा, मस्क ने बता दिया है!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()